बैतूल

Betul samachar : राष्ट्र और समाज के हित मे शिक्षक हो यही है शिक्षक का महामन्त्र: राष्ट्रीय संघटन मंत्री

Betul Samachar: Teacher should be in the interest of nation and society, this is the great mantra of teacher: National Organization Minister

मप्र शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

Betul samachar : राष्ट्र और समाज के हित मे शिक्षक हो यही है शिक्षक का महामन्त्र: राष्ट्रीय संघटन मंत्री
Betul samachar : राष्ट्र और समाज के हित मे शिक्षक हो यही है शिक्षक का महामन्त्र: राष्ट्रीय संघटन मंत्री,  मप्र शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्नशिक्षक का दायित्व बड़े सौभाग्य से मिलता है। समाज को उससे बड़ी अपेक्षाए होती है,बड़े भरोसे के साथ समाज अपने बच्चे उसे सौपता है इसलिए राष्ट्र और समाज के हित मे शिक्षक हो और शिक्षक के हित मे हो समाज हो, यही शिक्षक का महामन्त्र है।

यह बात कस्तूरी बाग में आयोजित मप्र शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय संघटन मंत्री महेंद्र कपूर ने कही। पांच सत्र में चली बैठक के प्रथम सत्र में प्रदेश महामंत्री क्षत्रवीर सिंह राठौर ने पूर्व बैठक की कार्यवाही का प्रतिवेदन रखते हुए उच्च पदभार,शिक्षा विभाग की रुकी हुई क्रमोन्नति की बहाली,चौथी क्रमोन्नति दिलाने में संघटन के सतत अथक प्रयास बताते हुए कहा कि इस आदेश का श्रेय संघटन को है।

खबर येे भी हैं:  Chhindwara News : जन के लिए जन सेवा हिताए समिति नशा मुक्ति के लिए दौड़ेगा छिंदवाड़ा, में होंगे शामिल।

उन्होंने संघटन के प्रांतीय निर्वाचन  2023 की सदस्यता पर कराने का प्रस्ताव पारित कराया। प्रदेश संघटन मंत्री किशनलाल नाकड़ा ने संघटन पर चर्चा की। प्रांतीय उपाध्यक्ष अखिलेश मेहता ने अतिथि परिचय कराया। एबीआरसीएम के अतिरिक्त महामंत्री संजय राउत ने संघटन की योजना से पदाधिकारियों की टोली बनाकर देश भर के संसद सदस्य से सम्पर्क करने के दौरान हुए अनुभव बताते हुए कहा कि इसमें हमने उन्हे संघटन की रीति नीति और दृष्टि बताने के साथ ओपीएस की बहाली के लिए केंद्रीय स्तर पर पहल करने का निवेदन किया है।

खबर येे भी हैं: Youth Festival : प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से आत्मविश्वास बढ़ता है, युवा उत्सव का हुआ शुभारंभ

Betul samachar : राष्ट्र और समाज के हित मे शिक्षक हो यही है शिक्षक का महामन्त्र: राष्ट्रीय संघटन मंत्री

प्रदेश सह संघटन मंत्री बृजमोहन आचार्य ने सदस्यता के लिए पदाधिकारियों को शिक्षक हित में सतत खड़े रहने की आवश्यकता बताते हुए प्रत्येक विद्यालय तक पहुंचने का आव्हान किया। प्रदेश सह संघटन मंत्री देवकृष्ण व्यास ने केंद्रीय संघटन के आव्हान पर प्रत्येक खण्ड में एक विद्यालय को हमारा विद्यालय -हमारा तीर्थ के रूप में विकसित करने की अवधारणा बताते हुए कहा कि विद्यालय में बच्चे देवता और शिक्षक पुजारी जैसा समर्पण भाव रखकर ज्ञानार्जन करे यही तो विद्यालय को तीर्थ बनाने की योजना है।

खबर येे भी हैं: GK Questions : भारत ने किस देश के नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं बंद कर दी है?

प्रदेश कोषाध्यक्ष गौतम मणि अग्निहोत्री ने बेलेंस सीट,आय-व्यय,लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। अध्यक्षीय उद्बोधन के साथ प्रदेश अध्यक्ष लछीराम इंगले ने संघटन में जहां अपेक्षित वहां उपस्थित, स्वअनुशासन, आपसी समन्वय,आर्थिक सुचिता और पारदर्शिता से कार्य करने का आव्हान करते हुए बैठक में संकलित हुई समस्याओ के लिए शीघ्र मुख्यमंत्री, मंत्रियों और अधिकारियों से मिलकर निराकरण का प्रयास करने की बात कही।

खबर येे भी हैं: Betul Politics News : मैं अपना वोट आपको क्यूं दूं…?

इससे पूर्व समस्याओ के सत्र में ओपीएस बहाली, गुरुजियों को योग्यता और पात्रता प्राप्त करने के आधार पर वरिष्ठता तथा अध्यापक संवर्ग को नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता जैसी और भी कई समस्याओं को प्राप्त किया गया है। इस अवसर पर छिंदवाड़ा जिले से बड़ी संख्या में आए प्रधानपाठकों ने हाईस्कूल प्राचार्य पद पर उच्च पदभार दिलाने के लिए मप्र शिक्षक संघ का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष हिम्मतसिंह जैन एवं समस्त प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।

खबर येे भी हैं: Agniveer Recruitment : फिजिकल ट्रेनर पवन के मार्गदर्शन में जिले के 25 युवा बने अग्नि वीर

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button