Betul Samachar : एकादशी व्रत करने वाले के पितृ कुयोनि को त्याग कर बैकुंठ लोक में चले जाते हैं -पं. नरेंद्र दुबे
Betul Samachar: The ancestors of the person observing Ekadashi leave Kuyoni and go to Vaikuntha Lok - Pt. Narendra Dubey
युवा साहू समाज सेवा संगठन ने किया एकादशी व्रत अनुष्ठान का आयोजन

Betul Samachar : (बैतूल)। युवा साहू समाज सेवा संगठन जिला बैतूल के तत्वावधान में प्रत्येक एकादशी के अवसर पर भगवान श्री हरि विष्णु का विशेष पूजन ,अनुष्ठान, पंचामृत अभिषेक समारोह का आयोजन किया जाता है। रविवार को अजा एकादशी के अवसर पर शिव मंदिर विनोबा नगर बैतूल में एकादशी व्रत, अनुष्ठान ,पूजन समारोह का आयोजन किया गया।
एकादशी पूजन समारोह में पंडित नरेंद्र दुबे ने मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्री हरि विष्णु का दूध, दही घी, शहद ,शक्कर व पंच नदियों के जल एवं पंचामृत से भगवान का अभिषेक किया। पंडित नरेंद्र दुबे ने एकादशी व्रत कथा सुनाते हुए कहा कि एकादशी का व्रत धारण करने से हृदय शुद्ध हो जाता है श्रद्धा भक्ति उत्पन्न होती है।
भगवान श्री हरि विष्णु को प्रसन्न करने का मुख्य साधन एकादशी का व्रत है। पंडित नरेंद्र दुबे ने बताया कि एकादशी व्रत करने वाले के पितृ कुयोनि को त्याग कर बैकुंठ धाम चले जाते हैं ।एकादशी व्रत करने वाले के 10 पुरखे पितृपक्ष के और 10 पुरखे मातृ पक्ष के और 10 पुरखे पत्नी पक्ष के बैकुंठ को जाते हैं। एकादशी का व्रत धन, धान्य और यश को बढ़ाता है। प्रत्येक मनुष्य को अपने जीवन में एकादशी का व्रत करना चाहिए। एकादशी का जन्म भगवान के शरीर से हुआ है ,यह प्रभु के समान पवित्र और पतित पावनी है।
कथा समापन के बाद एकादशी एवं भगवान श्री हरि विष्णु की आरती की गई एवं महाप्रसाद का वितरण कर एकादशी व्रत अनुष्ठान पूजन का समापन किया गया इस अवसर पर श्रीमती ममता गोपाल साहू, श्रीमती कांति आदवारे, श्रीमती रितु राठौर, श्रीमती मालती साहू, श्रीमती दुर्गा साहू, श्रीमती कंचन आदवारे, श्रीमती यशोदा ताई शहीद नगर के श्रद्धालु गण उपस्थित थे।



