बैतूल

Betul Samachar : मजदूर दंपत्ति को पिछले एक वर्ष से प्रताड़ित कर रहे गांव के दबंग

Betul Samachar: The bullies of the village have been harassing the laborer couple for the last one year

पीड़ित दंपत्ति ने कलेक्टर एसपी सहित अजाक थाने में की शिकायत

Betul Samachar : मजदूर दंपत्ति को पिछले एक वर्ष से प्रताड़ित कर रहे गांव के दबंग

Betul Samachar : (बैतूल)। जिला मुख्यालय के अंतर्गत आने वाले ग्राम सेहरा में एक मजदूर दंपत्ति को गांव के कुछ दबंगों द्वारा पिछले एक वर्ष से प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पीड़ित दंपत्ति ने इसकी शिकायत बैतूल बाजार थाना सहित कलेक्टर, एसपी एवं अजाक थाने में की है।

गौरतलब है कि इस मामले में लगातार शिकायत करने के बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं होने पर पिछले लंबे समय से यह मजदूर दंपत्ति जिला मुख्यालय पर बार-बार आकर शिकायत करने के लिए मजबूर हो रहे है, लेकिन इन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है।

पूरे मामले की पड़ताल करने पर सामने आया कि आवेदिका चंद्रकला पति लखमीचंद बेले ग्राम सेहरा में रह कर एक छोटी सी किराना की दुकान चलाती है। दबंगों को उसकी छोटी सी दुकान नागवार गुजर रही है, जिसके चलते आवेदिका महिला और उसका पूरा परिवार दबंगों की प्रताड़ना झेलने के लिए मजबूर है।

 घर पर पत्थर फेंककर कर रहे परेशान

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि अनावेदक गांव के ही लल्ला पिता मंगल उम्र 28 वर्ष, सतीश पिता आशाराम उम्र 30 वर्ष, भोजू पिता चिरोंजी उम्र 45 वर्ष, गोलू पिता बिरजलाल उम्र 40 वर्ष जाति किराड़ ने उनका जीना दुश्वार कर दिया है।

पिछले एक साल से अनावेदकगण रात के समय उनके घर पर पत्थर फेंक कर परेशान करते हैं, जब इनका विरोध किया जाता है तो जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने तक की धमकी देते हैं। कई बार उन्होंने डायल 100 पुलिस को फोन लगाकर मदद की गुहार लगाई, लेकिन डायल 100 के आने पर यह लोग फरार हो जाते थे।

बैतूल बाजार थाने में शिकायत करने के बाद दबंगों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं होने के चलते इनके हौसले बुलंद हो गए हैं। उन्होंने परेशान होकर जनसुनवाई में पहुंचकर कलेक्टर से भी शिकायत की है। इस मामले की एसपी को भी पूर्व में शिकायत की गई लेकिन अब तक उन्हें न्याय नहीं मिल सका है और दबंग लगातार उन्हें परेशान कर रहे हैं।

सुरक्षा प्रदान करने की गुहार लगाई

शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि उनके दो बेटे अभी स्कूल पढ़ने जाते है, ये लोग अक्सर धमकी देते है कि तुझे व तेरे परिवार को कहीं भी खत्म कर देंगे। दबंगों की धमकी के चलते उन्हें हमेशा यह डर लगा रहता है कि ये लोग मेरे या मेरे परिवार को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

ये लोग दबंग प्रवृत्ति के है, कहते हैं कि पुलिस हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकती, पुलिस को हम ऐसे ही खरीद लेंगे। पूर्व में भी अनावेदकगण की शिकायत की गई परंतु आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। महिला ने अनावेदक गणों के खिलाफ उचित दंडात्मक कार्यवाही करते हुए उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की गुहार लगाई है।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button