देश-विदेश

Tiger Ka Video : जंगल सफारी के दौरान एकदम करीब आ पहुंचा टाइगर, खौंफ से कांपने लगे पर्यटक

Tiger Ka Video: Tiger came very close during jungle safari, tourists started trembling with fear

Tiger Ka Video : जंगल सफारी के दौरान एकदम करीब आ पहुंचा टाइगर, खौंफ से कांपने लगे पर्यटकTiger Ka Video : आजकल जंगल सफारी का क्रेज बढ़ता जा रहा है। जंगल में घूमने निकले पर्यटकों को कई बार जंगली जानवरों का सामना करना पड़ता है। जंगल सफारी में वैसे तो सुरक्षा के कई इंतजाम होते हैं और उन्हें ले जाने वाले सुरक्षाकर्मी और गाइड सतर्कता का बेहद ध्यान भी रखते हैं। इसके बावजूद कई बार वन्य प्राणी आक्रामक हो जाते हैं और पर्यटकों पर हमले के लिए दौड़ पड़ते हैं।

जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों की डिमांड होती है कि उन्हें टाइगर के दीदार हो जाए, लेकिन कई बार उन्हें ऐसा करना महंगा पड़ जाता है। टाइगर एक खतरनाक शिकारी होता है, वह कई बार पर्यटकों के वाहन पर हमला भी कर देता है। ऐसा ही एक नजारा जंगल सफारी के दौरान कैमरे में कैद हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक खूंखार टाइगर को पर्यटकों से भरे वाहन के नजदीक आ जाता है। वीडियो में आगे जो हुआ, उसे देखकर आपकी भी सिट्टी-पिट्टी गुल हो जाएगी।

यहां देखें वायरल वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shruti (@_shruti.m_)

जंगल सफारी के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है या वीडियो लोगों को हैरान कर रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, ‘कुदरत के इस खूबसूरत जीव को इतने करीब से देखना एक लाइफ टाइम एक्सपीरियंस था। हम डर गए, लेकिन T121 एक चंचल जानवर है। वह दो बार हमारे करीब आया और पीछे हट गया। हम इस स्मृति को जीवन भर संजोकर रखेंगे।’ बताया जा रहा है कि, यह वीडियो राजस्थान के रणथंभौर नेशनल पार्क में फिल्माया गया था। 

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button