बैतूल

Betul Samachar : यह कटा पेड़ नहीं बल्कि अद्भुत कला का नमूना है

Betul Samachar: This is not a cut tree but a wonderful piece of art

Betul Samachar : यह कटा पेड़ नहीं बल्कि अद्भुत कला का नमूना है
Betul Samachar : (बैतूल)।
पेड़ काटना निर्ममता है परन्तु पेड़ पर कलाकारी करना एक अलग ही हुनर और आर्ट का बेजोड़ नमूना होता है। पेड तो अपनी ओर आकर्षित करता ही है और उस पर पेंटिग कर दी जाए तो सोने पर सोहागा हो जाता है। इस तरह की रियलिस्टिक चित्रकारी अब मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में देखने को मिल जाएगी। जिले के युवा चित्रकार व कला गुरु श्रेणिक जैन के मार्गदर्शन में आरडी पब्लिक स्कूल की उमा सोनी, पायल सोलंकी, प्रिया गुप्ता व कक्षा 8वीं के राघव उमप ने मिलकर वन्य प्राणी व वन्य संरक्षण को ध्यान में रखते हुए की है।

यह चित्रकारी रानीपुर रोड पर देखने को मिलेगी, जिसे एक पेड़ के तने पर पेंटिंग की गई है। विदेशों में इस तरह का ट्रेंड समय-समय पर वायरल होते रहता है। जो व्हाट्सएप पर देखने को मिलता है। बैतूल की आर्ट टीम पहले ही इस तरह की विभिन्न चित्रकारी कर चुकी है। जो वनो में देखने को मिल जाएगी। जिसमें ऐसा लगता है कि पेड़ बीच में से कटा है परन्तु कलाकारी इस तरह की जाती है कि बैक ग्राउंड को मिला कर पेंटिंग की जाती है जिससे अद्भुत नजारा क्रिएट होता है। राहगीर इस कला की तारीफ किए बिना नहीं पा रहें हैं।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button