बैतूल

Betul Samachar : राष्ट्रीय शिक्षा नीति विषय पर हुआ वेबिनार का आयोजन

Betul Samachar: Webinar organized on the topic of National Education Policy

Betul Samachar : राष्ट्रीय शिक्षा नीति विषय पर हुआ वेबिनार का आयोजनBetul Samachar : (बैतूल)। मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के प्रायोजन में डॉ.भीमराव अम्बेडकर शासकीय महाविद्यालय आमला के आयोजन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति और उच्च शिक्षा का स्वरूप विषय पर एक दिवसीय वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार के संरक्षक डॉ.मथुरा प्रसाद अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा भोपाल नर्मदापुरम संभाग थे।

विषय विषेशज्ञ डॉ.अमर सिंह प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय चाँद ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 बहुविषयक शिक्षा सामाजिक सम्मान स्थानीय मात्र भाषा में अध्यापन और नियमित रचनात्मक मूल्यांकन पर बल दिया।

Betul Samachar : राष्ट्रीय शिक्षा नीति विषय पर हुआ वेबिनार का आयोजनडॉ.चन्द्रभान माकोडे सहा. प्राध्यापक शासकीय मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय भोपाल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति में आधुनिक तकनीकी का उपयोग कैसे किया जाए पर प्रकाश डाला। डॉ. भरतसिंह सहा. प्राध्यापक शासकीय महाविद्यालय रामबन जम्मू और कश्मीर ने अपने वक्तव्य में नई शिक्षा नीति के ऑउटकम्स, शोध की आवश्यकता और महत्ता पर बल दिया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा ने कहा कि विशेषज्ञों के व्याख्यान से विद्यार्थियों, शोधार्थियों को निश्चित ही लाभ एवं मार्गदर्शन प्राप्त होगा।  जनभागीदारी समिति अध्यक्ष सुश्री मुक्ता ढोलेकर एवं अर्पणा बोस सदस्य ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि वेबिनार का आयोजन महाविद्यालय के लिए हर्ष का विषय है।

Betul Samachar : राष्ट्रीय शिक्षा नीति विषय पर हुआ वेबिनार का आयोजनआयोजन में आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर प्रो. जीआर डोगरे, ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री प्रो. जगदीश उइके, कन्वेनर डॉ. मनोज सिंह राणा, डॉ.पंचम सिंह कवडे, प्रो.लोकेश झरबडे, सतीश बागडे, प्रो.गीता माली. ऑर्गेनाइजिंग कमिटी डॉ. उमेश डोंगरे, डॉ.संजय भटकर, डॉ. एम.एम.आलम, डॉ.विपिन माहोरे, टेक्निकल कमेटी आशीष सोनी, देविका देशमुख, सतीश भुमरकर, अभय डिण्डोरे, प्रणय राउत अजीरा दाबडे, श्वेता कुबडे, शीला दवंडे, पूजा दवंडे, दीपक कार्ले, हजारीलाल भलावी, जुबेर कुरेशी, संजीत भारती, महेन्द्र सिंगडे की महत्वपूर्ण भूमिका थी।कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजेन्द्र गिरी गोस्वामी ने किया। डॉ.जगदीश पटैया कन्वेनर ने विषय विशेषज्ञ, अध्यक्ष एवं आयोजन समितियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button