Betul Smachar: मध्य प्रदेश आदिवासी कांग्रेसी ने पटवारी परीक्षा में लगाए फर्जीवाड़े के आरोप
Betul Smachar: Madhya Pradesh tribal Congressman alleges fraud in Patwari exam
Betul Smachar: (बैतूल)। पटवारी चयन परीक्षा में बड़े पैमाने पर अनियमितता, फर्जीवाड़ा का आरोप लगाते हुए मध्य प्रदेश आदिवासी कांग्रेस ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर परीक्षा परिणाम की उच्चस्तरीय जांच करने की मांग की है।मध्य प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम ने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन गण्डल में इससे पहले भी कई प्रकार की गड़बड़ियां सामने आयी है, जैसे कृषि विस्तार शिक्षक भर्ती, कांस्टेबल भर्ती एवं अभी हाल ही में हुई पटवारी भर्ती इनमें पूर्ण भ्रष्टाचार हुआ है, कभी सर्वर डाउन होना, गलत प्रश्न, गलत रिजल्ट जारी करना, जैसी त्रुटियां कर्मचारी चयन मण्डल करता आ रहा है, परन्तु सरकार ने इस पर पूर्ण ध्यान नहीं दिया है ऐसी स्थिति में मध्यप्रदेश के लाखों बेरोजगार युवाओं के साथ मध्यप्रदेश चयन आयोग खिलवाड़ रहा है।आदिवासी वर्ग पर अत्याचार शोषण पर अंकुश लगाने की मांग
अन्य मुद्दों पर श्री टेकाम ने बताया कि मध्यप्रदेश में अत्याचार, शोषण की घटनाएं बढ़ती जा रही है, और मुख्यमंत्री द्वारा कोई ठोस कदम अत्याचार को रोकने हेतु नहीं उठाये जा रहे है। प्रदेश का आदिवासी वर्ग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा हाल ही में सीधी जिले की घटना सहित झाबुआ में डिप्टी कलेक्टर द्वारा आदिवासी बालिकाओं के साथ अश्लील हरकत करना, आदिवासी बालिकाओं की सुरक्षा के साथ सबसे बड़ा खिलवाड़ है। आदिवासी युवती की हत्या पर न्यायिक जांच की मांग पर पुलिस द्वारा फायरिंग की जाती है जिसमें निर्दोष आदिवासी युवक की हत्या हो जाती है और इस घटना में मृतक के पिता को भी आरोपी बनाया जाता है, जो पूर्णतः अनुचित है।
आदिवासी की जमीन वापस दिलाने की मांग
टेकाम ने केसला और भीमपुर ब्लॉक की घटना का उल्लेख करते हुए बताया कि आदिवासियों की जमीन पर गैर आदिवासियों द्वारा शासन के अधिकारियों से मिली भगत किया जाना संविधान के नियमों का उल्लंघन है। थाना केसला के चौकीपुरा ग्राम में आदिवासी महिला बिन्दो बाई की जमीन पर दबंगो द्वारा कब्जा कर दिया, शासन बिन्दो बाई पक्ष में आदेश के बाद भी आज तक आदेश का पालन नही हुआ। उन्होंने बताया कि जिले के भीमपुर में आदिवासियों की जमीन भी विवादित है, जिसकी उच्च स्तरीय जांच कर उन्हें उनकी जमीन दिलाई जाए।
आवास योजना में घोटाले का आरोप
शाहपुर में आवास योजना में घोटाले का आरोप लगाते हुए रामू टेकाम ने बताया कि पीएम आवास योजना शाहपुर जनपद पंचायत में जनपद के तत्कालीन जनपद सी.ई.ओ. और उनके अधीनस्थ कर्मचारी द्वारा घोटाला करना और निर्दोष आदिवासियों को जेल में बंद किया जाना और मुख्य आरोपियों को अब तक पुलिस हिरासत में नहीं लेना सरकार की।मिली भगत और संरक्षण अपराधियों के साथ है। इसकी उच्च स्तरीय जांच कर निर्दोष आदिवासियों को रिहा किया जाये। ज्ञापन सौंपने वालों में मध्यप्रदेश आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष रामू टेकाम, कांग्रेस संभागीय प्रवक्ता हेमन्त पगारिया, आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष डा. रमेश काकोड़िया, कमलेश काकोड़िया, संजू वर्टी, संजू वाड़िवा, विशाल नागवंशी, नितिन मेहतो, मिथुन विश्वास, राजू धुर्वे, दिनेश उइके, चमन काकोड़िया, रामप्रसाद मर्सकोले उपस्थित थे।



