बैतूल

Betul Today News: 30 दिवसीय प्रस्तुति परक बाल नाट्य कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

Betul Today News: 30-day presentation-oriented children's drama workshop inaugurated

आदिम कल्चरल एंड वेलफेयर सोसायटी के तत्वाधान में दिया जाएगा प्रशिक्षण

Betul Today News: 30 दिवसीय प्रस्तुति परक बाल नाट्य कार्यशाला का हुआ शुभारंभBetul Today News: (बैतूल)। अग्रसेन भवन घोड़ाडोंगरी में 30 दिवसीय आवासीय प्रस्तुति परक कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। उल्लेखनीय है कि आदिम कल्चरल एंड वेलफेयर सोसायटी के तत्वाधान में यह कार्यशाला आयोजित की जा रही है। आदिम ग्रुप के अध्यक्ष अक्षत वरवड़े ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि घोड़ाडोंगरी में पहली बार आवासीय प्रस्तुति पर कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि आदिम ग्रुप अपने अभियान को सुदृढ़ बनाने के उद्देश से अनवरत  बाल नाट्य कार्यशालाओं का आयोजन करती रही है। बच्चों के सर्वांगीण विकास को दृष्टिगत रखते हुए कला के विभिन्न आयामों का प्रशिक्षण दिया जाएगा जिससे बच्चे अपनी खूबी को पहचान सकें। इस अवसर पर कवि व शिक्षक संतोष जैन, पूर्व शिक्षिका श्रीमती सबनिश मैडम, बालाजी कंस्ट्रक्शन के मालिक आशीष अग्रवाल, घोड़ाडोंगरी व्यापारी संघ के अध्यक्ष तोषण गावंडे उपस्थित थे।

Betul Today News: 30 दिवसीय प्रस्तुति परक बाल नाट्य कार्यशाला का हुआ शुभारंभअतिथियों ने सर्वप्रथम महाराज अग्रसेन के चित्र पर पुष्प अर्पित किए तत्पश्चात दीप प्रज्ज्वलन कर इस कार्यशाला का शुभारंभ किया। इस कार्यशाला में लगभग 28 प्रतिभागी उपस्थित थे, कुछ प्रतिभागी उत्तर प्रदेश से भी आए हैं। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में आयोजन की सराहना करते हुए प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button