बैतूल

Betul Today News : लकड़ी के टुकड़ों से बनाया आकर्षक आर्ट पीस

Betul Today News: Attractive art piece made from wooden pieces

Betul Today News : लकड़ी के टुकड़ों से बनाया आकर्षक आर्ट पीस

Betul Today News : (बैतूल)। आरडी पब्लिक स्कूल की कला शिक्षिका उमा सोनी ने अपने गुरु एवं युवा चित्रकार श्रेणिक जैन के मार्गदर्शन में लकड़ी में कार्विंग और कटिंग कर उसे बहुत ही आकर्षक पक्षी व स्टैंड के रूप में तैयार किया है। जो देखने में बहुत ही मनमोहक लग रहा है। उमा सोनी का कहना है कि घर में लगभग किसी ने किसी रूप में लड़कियां पड़ी रहती है जो जला दी जाती है या फेंक दी जाती है।

खबर ये भी हैं: Betul Congress News : अलग-अलग गांव के 46 युवाओं ने विधायक निलय डागा के नेतृत्व में ली कांग्रेस की सदस्यता

यदि उसे जला दिया जाए तो प्रदूषण होता है और फेंक दिया जाए तो कोई उपयोग में नहीं आती। परन्तु उसमें थोड़ी सी कलाकारी की जाए तो वह बहुत ही आकर्षक व सुंदर सामग्री के रूप में परिवर्तित की जा सकती है। जिसे सजावटी सामान के रूप में उपयोग किया जा सकता है।

खबर ये भी हैं: Betul News : किराड़ समाज के वार्षिक सम्मेलन में प्रतिभावान विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

उल्लेखनीय है कि भारत में लकड़ी पर कारीगरी की बहुत पुरानी परंपरा रही है परन्तु अब यह कलाकारी लुप्त होती जा रही है। यह अच्छे संकेत है कि युवा कलाकार फिर से इस दिशा में काम कर रहें हैं। उमा के इस आर्ट पीस की सभी सराहना कर रहे हैं।

खबर ये भी हैं: Betul News : किसानों को नहीं मिली खरीफ 2022 की बीमा राशि, किसान कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button