बैतूल

Betul Today News: सीएम. राइज शाला बैतूल-बाजार में स्कूल चलें हम अभियान के तहत मनाया प्रवेश उत्सव

Betul Today News: CM. Entrance festival celebrated in Rise Shala Betul-Bazar under School Chalein Hum Abhiyan

Betul Today News: सीएम. राइज शाला बैतूल-बाजार में स्कूल चलें हम अभियान के तहत मनाया प्रवेश उत्सवBetul Today News:(बैतूल)। सी.एम. राइज शा. कृषि उ.मा.वि. बैतूल बाजार में स्कूल चलें हम अभियान के तहत 17 से 19 जुलाई तक प्रवेश उत्सव मनाया गया। शासन की मंशा अनुसार भविष्य से भेंट कार्यक्रम के तहत अतिथियों ने कक्षाओं में बच्चों से चर्चा कर सामग्री भेंट की।

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर परिषद बैतूल-बाजार अध्यक्ष श्रीमती दुर्गावती वर्मा, सीएमओ विजय तिवारी, पूर्व नगर अध्यक्ष सुधाकर पवार, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, उपाध्यक्ष गायकवाड़ एवं पाषर्दों द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया। बच्चों को प्रेरक संबोधन हेतु श्री बारपेटे कृषि अनुसंधान केंद्र एवं विजय तिवारी सीएमओ, न.प. बैतूल बाजार, लायंस क्लब के पूर्व अध्यक्ष श्रीमती अलका गुप्ता, अध्यक्ष संदीप गुप्ता द्वारा बच्चों को प्रेरित कर मार्गदर्शन दिया गया एवं सामग्री वितरित की गई।Betul Today News: सीएम. राइज शाला बैतूल-बाजार में स्कूल चलें हम अभियान के तहत मनाया प्रवेश उत्सवतहसील गोलाना जिला शाजापुर में स्थित प्रदेश का पहला सीएम राइज विद्यालय के उद्घाटन का प्रसारण सभी छात्र-छात्राओं एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा देखा गया। दूसरे एवं तीसरे दिवस अशोक सायरे एवं अशोक रघुवंशी ने भविष्य से भेंट कार्यक्रम के तहत छात्रों से चर्चा की। उपस्थित अतिथियों ने बच्चों से चर्चा कर उन्हे उज्जवल भविष्य हेतु मार्गदर्शन दिया। कक्षा भ्रमण के दौरान भविष्य से भेंट कार्यक्रम के तहत बच्चों को पुरस्कार सामग्री भेंट की गई।

Betul Today News: सीएम. राइज शाला बैतूल-बाजार में स्कूल चलें हम अभियान के तहत मनाया प्रवेश उत्सवप्राचार्य डॉ. साधना हेण्ड के निर्देशन में उप प्राचार्य आर.के. मालवीय द्वारा संस्था के प्रतिवेदन से अवगत कराया गया। मंच संचालन दिलीप गीद एवं आर. भालेकर ने किया। कार्यक्रम में स्कूल के सभी सदस्य उपस्थित रहे। सबके सहयोग से कार्यक्रम सफल रहा। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन श्री घोरमाड़े द्वारा किया गया।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button