बैतूल

Betul Today News : जयस ने ग्राम खपरखेड़ा में चलाया सदस्यता अभियान 

Betul Today News: Jayas launched membership campaign in village Khaparkheda.

100 से अधिक युवाओं ने चलाया सदस्यता अभियान

Betul Today News : जयस ने ग्राम खपरखेड़ा में चलाया सदस्यता अभियान 

Betul Today News : (बैतूल)। विधानसभा चुनाव को लेकर जयस संगठन ने सक्रियता बढ़ा दी है। मिशन युवा नेतृत्व के तहत जयस गांव-गांव में जाकर सदस्यता अभियान चला रहा है। जिला मुख्यालय के अंतर्गत आने वाले ग्राम खपरखेड़ा में सदस्यता अभियान की बैठक की गई। आयोजकों का दावा है कि इसमें गांव के 100 से अधिक लोगों ने सदस्यता ली।

बैठक को संबोधित करते हुए जयस जिला प्रभारी महेश शाह उइके ने कहा कि जयस एक विचारधारा का संगठन हैं। समाज के लोगो पर हो रहे अन्याय, अत्याचार पर जयस उनकी आवाज उठाता है। इसी विचारधारा को हम गांव गांव में जाकर जयस सदस्यता अभियान के तहत समाज की अंतिम पीढ़ी तक पहुंचा रहे है। सरकार की गलत नीति के खिलाफ समाज को एकजुट रहने की आवश्यकता है। हम अपने हक अधिकार की लडाई लड़ सकते हैं। उन्होंने 5 वी अनुसूची की भी जानकारी दी।

Betul Today News : जयस ने ग्राम खपरखेड़ा में चलाया सदस्यता अभियान बैठक में जयस जिला प्रभारी महेश शाह उइके, शिक्षा प्रभारी दिलीप पंद्राम, भोलाराम उइके, ब्लॉक अध्यक्ष मनीष परते, उपाध्यक्ष लकेश धुर्वे, शिवकिशोर ब्लॉक महासचिव, चंदू जयस प्रचारक, शिवा कुमरे सचिव व नगर अध्यक्ष, राजू उइके, ग्राम अध्यक्ष सोमवारी प्रकाश उइके, पंकज वरकडे, पंकज काकोडिया, मेहकू टेकाम, लखन उइके  ठानी, ग्राम अध्यक्ष सचिन झरबड़े, शिवचरण परते, शिवराम सिरसाम, राजेश वट्टी ग्राम कड़ाई, रवि जावलकर, पप्पू कुमार, सोहन वाडिवा, संजू परते एवं समस्त ग्रामीण उपस्थित थे।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button