बैतूल

Betul Today News : राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला इकाई की बैठक संपन्न

Betul Today News : Meeting of National Backward Classes Morcha district unit concluded

Betul Today News : राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला इकाई की बैठक संपन्नBetul Today News : (बैतूल)। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग ओबीसी मोर्चा की बैठक 20 अगस्त को होटल आईसीएन में आयोजित की गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर प्रताप देशमुख ने की। बैठक में सभी समाजों के अध्यक्ष उपस्थित रहे। समाज अध्यक्षों ने अपने-अपने मत रखे। बैठक में यादव समाज, सेन समाज, गोंड समाज, कोरकू समाज, रजक समाज, मालवी समाज, लोणारी कुनबी समाज, महार समाज, कुर्मी समाज, पाल समाज, पवार समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। डॉ प्रताप देशमुख ने कहा कि सभी समाज के लोगों को जागरूक होकरअपने अपने समाज के मुद्दों को उठाकर शासन प्रशासन तक ले कर जाने का काम करना होगा, तभी जाकर हम अपने समाज को सशक्त और मजबूत बनाएंगे।

लोणारी कुनबी समाज के अध्यक्ष दिनेश मस्की ने कहा कि पिछड़े वर्ग के लोगों का शोषण हो रहा है, उनका भी प्रतिनिधित्व  होना चाहिए ताकि वह भी अपनी बात को रख सके। बैठक में मुख्य रूप से पुष्पा मर्सकोले, गणेशराव पाटणकर, दीपक पाल (अधिवक्ता ), उदय पाल, शारदा पटेल, श्रीमती ललिता सिसौदिया, रज्जन सिसोदिया, विपिन बाथरी, अशोक तायवाडे, आशीष पटेल, सुरेश उदय सिंह, फूलचंद वर्मा, अंजू यादव, भीमराव भुमरकर, लखनलाल मालवी, अरुण अतुलकर, विनोद पवार, फूलसिंह कुमरे, कमलेश पंडोले, सुखराम निरापुरे, बीपी गुजरे, गणेशचंद्र, किशोर कुंभारे, लोकेश पाटिल, संतोष अडलक, योगेश धुर्वे उपस्थित रहे।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button