बैतूल

Betul Today News : मप्र में बच्चों के साथ हो रहे ज्यादा हिंसा अपराध: डॉ. सुखदेव डोंगरे, बाल संरक्षण पर ऑन लाईन कार्यशाला संपन्न

Betul Today News : More crimes of violence against children in MP: Dr. Sukhdev Dongre, online workshop on child protection concluded

Betul Today News : मप्र में बच्चों के साथ हो रहे ज्यादा हिंसा अपराध: डॉ. सुखदेव डोंगरे, बाल संरक्षण पर ऑन लाईन कार्यशाला संपन्नBetul Today News : (बैतूल)। जेएच कॉलेज बैतूल में राष्ट्रीय सेवा योजना, आवाज एवं यूनीसेफ के तत्वावधान में बह्याल संरक्षण पर ऑन लाईन कार्यशाला प्रशिक्षण आज दिनांक 3 अगस्त 2023 को संपन्न हुआ।

कार्यक्रम  में जिला संगठक डॉ. सुखदेव डोंगरे, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. यासमीन जिया, प्रो. प्रदीप पंद्राम, डॉ. सरोज पाटिल, डॉ. सविता बघेल, डॉ. संगीता बामने, डॉ. रश्मि रजक, प्रो. गीता माली जुड़ी थी एवं कार्यक्रम अधिकारी जुड़े थे। बाल संरक्षण प्रशिक्षण मुख्य रूप से आवाज की ओर से आसमा खान एवं आकांक्षा पटले द्वारा दिया गया।

डॉ. सुखदेव डोंगरे ने बताया म.प्र. मेंं सर्वाधिक बच्चों के साथ हिंसा अपराध हो रहे हैं। इसी प्रकार मध्यप्रदेश के बच्चे अपराध करने में अव्वल हैं। आसमा खान ने बताया म.प्र. को प्रथम 05 राज्यों की श्रेणी में रखा जहां बाल विवाह अधिक हो रहे हैं। आकांक्षा पटले ने बताया म.प्र. में प्रतिदिन 30 बच्चे गायब होते हैं। जिसमें से केवल 21 बच्चे वापस आते हैं। 9 वापस नहीं आते हैं। कार्यशाला को सफल बनाने में आयुष घिघोड़े, कोमल देशमुख, दीक्षा वागद्रे, पायक मिश्रा, ममता इवने, रवि सराटकर, सुरभि जैन, पिंकु बोरबार, चंचल ठाकुर आदि का सक्रिय सहयोग रहा। बाल संरक्षण कार्यशाला में कुल 53 विद्यार्थियों द्वारा सहभागिता की गई।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button