बैतूल

Betul Today News : राशि देवडे का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन

Betul Today News: Rashi Devde selected in state level competition

Betul Today News : राशि देवडे का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन
Betul Today News : (बैतूल)।
नर्मदा पुरम के इटारसी में आयोजित संभाग स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में आरडी पब्लिक स्कूल की कक्षा सातवीं की प्रतिभावान छात्रा राशि देवडे का बालिका 14 वर्ष वर्ग समूह में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।

चिचोली की बेटी राशि लगातार दूसरे वर्ष राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई है। इसके पूर्व वर्ष में भी वह हैंडबॉल में राज्य स्तर पर अपना प्रदर्शन कर चुकी है और इस वर्ष भी हैंडबॉल हेतु संभाग स्तरीय प्रतियोगिता मे चयन हो चुका है। राशि को इस स्तर पर पहुचाने में कोच संजू यादव हमेशा तत्पर रहते हैं तथा जिला शिक्षा खेल अधिकारी धर्मेंद्र पवार आरडीपीएस के क्रीडा शिक्षक वर्मा सर, क्रीडा शिक्षक राम यादव, क्रीडा शिक्षिका अस्मिता कुंभारे व जिले के अन्य क्रीडा शिक्षकों का सहयोग रहता है। नगर के सभी खेल प्रेमियों ने आरडी पब्लिक स्कूल के सभी खेल शिक्षक व स्टाफ अभिभावक ने उनकी इस सफलता पर बच्ची और उनके कोच का अभिनंदन कर आगामी प्रतियोगिता के लिए बधाई प्रेषित की।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button