बैतूल

Betul Today News : अटल सेना का रक्षा बंधन कार्यक्रम की सिल्वर जुबली आज

Betul Today News : Silver Jubilee of Rakha Bandhan program of Atal Sena today

551 फिट की राखी बनकर हुई तैयार Betul Today News : अटल सेना का रक्षा बंधन कार्यक्रम की सिल्वर जुबली आज

Betul Today News : (बैतूल)। अटल सेना विगत 24 वर्षो से निरंतर रक्षा बंधन कार्यक्रम मनाते हुए चला आ रहा है। संगठन के प्रांताध्यक्ष राजेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि 1999 से रक्षा बंधन आयोजन की शुरुआत हुई। सामाजिक कार्य करते हुए लोगों से मिलना उनके छोटे-छोटे कार्यो से जवाबदारी से निभाना और उनके सुख-दुख बांटना ने एक सम्माननीय रिश्ते को जन्म दिया।

वह रिश्ता आज रक्षा बंधन उत्सव के रूप में मनाया जाता है। श्री चौहान ने बताया कि शुरुआत में वार्डों में घर-घर जाकर यह आयोजन होता था। फिर क्षेत्र के किसी सार्वजनिक स्थल पर उसे क्षेत्र की बहन एकत्रित होकर इस उत्सव में बढ़-चढक़र हिस्सा लेकर श्रद्धा सूत्र आशीर्वाद लेकर पहुंचती थी। इसके बाद  टेंट में इस उत्सव को मनाया जाता रहा।

Betul Today News : अटल सेना का रक्षा बंधन कार्यक्रम की सिल्वर जुबली आजकेन्डु बाबा ने बताया कि कार्यक्रम के 25 वर्षो में हजारों बहनें इस आयोजन में अपनी श्रद्धा से विश्वास की डोर लेकर आशीर्वाद देने पहुंचा करती है। आवश्यकता की वस्तुएं उन्हें उपहार में देना, समाज को संदेश देना, महिला सशक्तिकरण एवं उन्हें रोजगार से जोडऩा, अपने अधिकारों के लिए हमेशा एक कदम आगे चलना यह सब इस आयोजन के माध्यम से महिलाओं को जागरूक करना भी संगठन का उद्देश्य रहा है।

2023 सिल्वर जुबली के आयोजन श्रद्धा सूत्र के उत्सव पर आज संगठन की प्रमुख बहनों 551 फिट की राखी को बनाने का कार्य किया। कल मंगलवार 12 बजे श्री राधाकृष्ण धर्मशाला गंज में रखा गया है। श्रीराधा कृष्ण धर्मशाला से राखी का डोला गंज शहर की प्रमुख मार्ग से शोभा यात्रा के रूप में निकलेगा, जगह-जगह पूजा अर्चना राखी की जाएगी।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button