Betul News : मोबिलाइजर की भर्ती में फर्जीवाड़े की शिकायत, जिला पंचायत ने दिए जांच के आदेश
Betul News: Complaint of fraud in recruitment of mobilizer, District Panchayat orders investigation
ग्राम पंचायत भीमपुर में मोबिलाइजर भर्ती में गड़बड़ी के आरोप

Betul News : (बैतूल)। ग्राम पंचायत भीमपुर में मोबिलाइज भर्ती प्रक्रिया में फर्जीवाड़े की शिकायत के बाद जिला पंचायत की शिकायत शाखा ने भीमपुर जनपद पंचायत सीईओ को जांच के आदेश जारी किए हैं। गौरतलब है कि जनपद सदस्य पप्पू काकोड़िया द्वारा मोबिलाइजर भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत की गई थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आदेश के बावजूद भीमपुर सीईओ द्वारा कोई जवाब आपत्ति कर्ता को लिखित में नहीं दिया है ना कोई जांच हुई है।
खबर ये भी हैं : Betul Samachar : अंतरराष्ट्रीय महिला कराटे खिलाड़ी का बैतूल रेलवे स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत
बगैर आपत्ति कर्ता को सूचना दिए भर्ती प्रक्रिया कर ली गई है। आवेदक सीईओ के जवाब का इंतजार कर रहा है, लेकिन अभी तक आदेशों का कोई पालन नहीं हुआ। ग्राम पंचायत भीमपुर में मोबिलाइजर के फर्जी पद पर रहते हुए मनरेगा से और पंचायत दर्पण से भुगतान प्राप्त किया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने जनपद पंचायत के बाबू और सचिव रोशन यादव के खिलाफ मिली भगत के आरोप लगाए हैं।
खबर ये भी हैं : Betul News : 27 को शाहपुर आएंगे कमलनाथ, चुनाव प्रचार का करेंगे शंखनाद
यह है मामला
शिकायतकर्ता के अनुसार ज्योति बिसौने पति महेश बिसौने को फर्जी तरीके से ग्राम पंचायत मोबेलाइजर नियुक्त कर दिया गया है, ज्योति बिसौने ने मानदेय भी प्राप्त कर लिया है। यह गडबड़ी ग्राम पंचायत के पूर्व सचिव रोशन यादव और जनपद के अधिकारी द्वारा मिली भगत कर की गई है। आवेदक ने उक्त भर्ती की निष्पक्ष जांच कर ग्राम पंचायत भीमपुर में संजय कुमरे पिता जयसिंग कुमरे को मोबेलाईजर पद पर नियुक्ति देने की मांग की।
खबर ये भी हैं : Best Mileage Car- BMW XM: बाइक की तरह 62 किमी का माइलेज देने वाली कार, फीचर्स ऐसे जो कोई और ना दें, कीमत हैं इतनी



