बैतूल

Betul Samachar : घोड़ाडोंगरी विधानसभा में कोरकू समाज उतारेगा निर्दलीय प्रत्याशी,समाजजनों ने सर्वसम्मति से लिया निर्णय

Betul Samachar: Korku community will field an independent candidate in Ghoradongri assembly, community members took the decision unanimously.

Betul Samachar : घोड़ाडोंगरी विधानसभा में कोरकू समाज उतारेगा निर्दलीय प्रत्याशी,समाजजनों ने सर्वसम्मति से लिया निर्णयBetul Samachar : (बैतूल)। जिले की घोड़ाडोंगरी विधानसभा सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। इस सीट पर आदिवासी मतदाता अहम भूमिका निभाते हैं। यहां पर 60 फीसदी आदिवासी मतदाता हैं। वर्तमान में इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा है। घोड़ाडोंगरी विधानसभा के सियासी इतिहास की बात करें तो अब तक हुए कुल 14 चुनावों में कांग्रेस ने 5 बार तो भाजपा ने 6 बार जीत हासिल की है।

खबर ये भी हैं :  Betul News : बेरोजगारी, पलायन की समस्या को लेकर मुखर हुए आदिवासी कोरकू संगठन

वहीं जन संघ ने 2 बार और जनता पार्टी ने 1 बार जीत दर्ज की। अब जब विधानसभा चुनाव होने में कम समय बचा है तो भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां जीत के लिए तैयारियों में जुट गईं हैं। कांग्रेस का प्रयास जहां एक बार फिर इस सीट पर जीत हासिल करने की है तो वहीं भाजपा इस सीट पर वापसी करने की कोशिश कर रही है। इसी बीच कोरकू समाज ने दोनों ही राजनीतिक दलों की चिंता बढ़ा दी है।

खबर ये भी हैं :  Betul Samachar : प्रगतिशील पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रयास से 102 साल की दमयंती बाई को मिलेगा पेंशन वृद्धि का लाभ

कोरकू समाज ने एकजुट होकर घोड़ा डोंगरी विधानसभा क्षेत्र में कोरकू समाज के प्रत्याशी को मैदान में उतारने का फैसला लिया है। कोरकू समाज के सामाजिक कार्यकर्ता और कोरकू नेता सोनू पांसे का कहना है कि इस सीट का जातिगत विश्लेषण किया जाए तो यह तथ्य सामने आता है कि गोंड जनजाति कभी भाजपा, तो कभी कांग्रेस के साथ बहुमत में जाता रहा है।

खबर ये भी हैं :  Betul Samachar : ब्याज से पैसे देने के विवाद में प्रवीण गुगनानी के खिलाफ गंज थाने में शिकायत

इसके बावजूद बीजेपी और कांग्रेस में वर्षो से कार्य कर रहे आदिवासी कोरकू समाज के नेताओं को हमेशा अपेक्षा का सामना करना पड़ रहा है। कोरकू समाज के करीब 60 हजार से अधिक मतदाता होने के बावजूद भी उन्हें विधानसभा का प्रत्याशी दोनों ही दल घोषित नही करती, उसी की वजह से कोरकू समाज के मतदाता इस बार अपना प्रत्याशी उतारेगा और उसे समर्थन देगा।

खबर ये भी हैं : GK Questions : भारत का ऐसा कौन सा रेलवे स्टेशन है, जो आधा राजस्थान और आधा MP में है?…  

पांसे ने बताया कि 1972 में कांग्रेस ने कोरकू समाज के विश्राम सिंह मवासे को टिकट दिया था और जीत हासिल की थी। तब से लेकर आज तक किसी भी कोरकू समाज के व्यक्ति को बीजेपी और कांग्रेस ने टिकट नही दिया। इसलिए इस बार कोरकू समाज अपना प्रत्याशी घोषित करेगा एवं उसे पूरा समर्थन देगा।

खबर ये भी हैं :  Betul News : संत श्री आसारामजी बापू आश्रम में विशेष श्राद्ध तर्पण कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन

 बुनियादी सुविधाओं तक के लिए तरस रहे हैं लोग

सोनू पानसे का कहना है कि विकास के मामले में यह क्षेत्र काफी पिछड़ा हुआ है। हालात ये हैं कि बुनियादी सुविधाओं तक के लिए तरस रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार इन तीनों मोर्चो में यह क्षेत्र काफी पीछे है। लोगों को कहना है कि सरकार किसी की भी हो। विकास कितना भी करा लो। पर रोजगार नहीं है तो सब बेकार है।

गांव में रोजगार के कोई साधन नहीं हैं। युवा बाहर जा रहे हैं। स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का भी अभाव है। सरकार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बना दिया है, लेकिन डॉक्टर नहीं है। इलाज के लिए आज भी जिला मुख्यालय बैतूल जाना पड़ता है।

खबर ये भी हैं :  Betul Today News : कर्मा मंदिर कालापाठा में हुआ तर्पण एवं पिंडदान कार्यक्रम

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button