बैतूल

Ekadashi fast : एकादशी का व्रत करने से कष्टों का अंत होता है-पंडित नरेंद्र दुबे

Ekadashi fast : By fasting on Ekadashi, troubles end - Pandit Narendra Dubey

Ekadashi fast : एकादशी का व्रत करने से कष्टों का अंत होता है-पंडित नरेंद्र दुबे

Ekadashi fast : (बैतूल)। युवा साहू समाज सेवा संगठन के तत्वावधान में आज डोल ग्यारस, पदमा एकादशी, परिवर्तनी एकादशी के अवसर पर शिव मंदिर विनोबा नगर बैतूल में भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप के पूजन अनुष्ठान समारोह का आयोजन किया गया।

खबर ये भी हैं: Betul News : सड़क की मांग पूरी न होने पर ग्रामीणों ने दी चक्काजाम की चेतावनी, खराब सड़क से नाराज माटीगढ़ के सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट 

इस अवसर पर पंडित नरेंद्र दुबे ने भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप का पंचामृत एवं पंच नदियों के जल से अभिषेक अनुष्ठान एवं विधि विधान से पूजन कराया। इस अवसर पर पंडित नरेंद्र दुबे ने एकादशी व्रत की कथा सुनाते हुए कहा कि व्यक्ति ने जीवन में हमेशा एकादशी का व्रत पूजन एवं अनुष्ठान करना चाहिए । एकादशी के व्रत पूजन से सुख समृद्धि व मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है। इस व्रत के करने से जीवन के सभी कष्टों का अंत होता है।

खबर ये भी हैं: Agniveer Recruitment : फिजिकल ट्रेनर पवन के मार्गदर्शन में जिले के 25 युवा बने अग्नि वीर

पदमा एकादशी को परिवर्तनी एकादशी के रूप में भी मनाया जाता है इस एकादशी पर भगवान विष्णु करवट बदलते हैं इसलिए इस परिवर्तन एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस पूजन अनुष्ठान के अवसर पर गोपाल साहू, श्रीमती ममता साहू, श्रीमती कांति साहू, श्रीमती कंचन साहू, एवं मुख्य यजमान के रूप में श्रीमती सुनीता खंडेलवाल उपस्थित थे।

खबर ये भी हैं: Funny Jokes : डॉक्‍टर- कहिए कैसे आना हुआ। पप्‍पू- डॉक्‍टर साहब लिवर में बहुत दर्द हो रहा है….

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button