CHHINDWARA NEWS : कांग्रेस सेवादल ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी
छिंदवाड़ा :- कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष सुरेश कपाले ने बताया कि कारगिल विजय दिवस पर बुधवार को कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारीयों ने शहीद स्मारक पर पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि देकर देश के वीर सपूतों को याद किया गया। इस दौरान सेवादल के पदाधिकारियों ने कारगिल में शहीद हुए सैनिकों के परिवारों को सम्मानित किया गया। श्री कपाले ने बताया कि 3 जुलाई 1999 को युद्ध प्रारंभ हुआ और 26 जुलाई को हमारे देश के बहादुर सैनिकों ने सीमा की सुरक्षा करते हुए कारगिल में विजय प्राप्त की थी। कारगिल की जंग में 19 महान सपूतों ने देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए थे। कारगिल विजय दिवस मनाने के पीछे मूल भावना हमारे वीर सैनिकों के प्रति अटूट आस्था एवं राष्ट्रभक्ति है। देश के लिए शहीद होने वाले वीर शहीदों को मान और सम्मान देना देश के प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। इस मौके पर कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों ने एकता पार्क के सामने स्थित शहीद स्मारक में शहीदों को सैल्यूट करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर कांग्रेस सेवादल के राकेश मरकाम, प्रेम उईके, देवेन्द्र रजक, अजय नागपुरे, सतिश डेहरिया, संदीप सिंदराम, बलराम सिंह चौहान, पंचम अमरोदे, संजय विश्वकर्मा, राधेश्याम वर्मा, डॉ. शबाना यास्मीन खान, सोनम बुनकर, करिश्मा डेहरिया, शिवानी मरावी सहित अन्य लोग मौजूद थे।



