Betul Today News : कारगिल प्रथम युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को दी श्रद्धांजलि, छात्रों को भारतीय सेना के अदम्य साहस और शौर्य से कराया अवगत
Betul Today News: Tribute paid to the soldiers who were martyred in the first Kargil war, the students were informed about the indomitable courage and bravery of the Indian Army
Betul Today News : (बैतूल)। ओजस शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थान मोरनढाना आमला में बुधवार 26 जुलाई को कारगिल के सर्व प्रथम युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में ब्रिगेडियर आर विनायक विशिष्ट सेवा मेंडल द्वारा छात्रों को भारतीय सेना के अदम्य साहस और शौर्य की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को कारगिल प्रथम युद्ध में भारतीय सैनिकों के शौर्य और मातृभूमि की रक्षा के लिए किए गए बलिदान से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि कारगिल के द्रास सेक्टर में एयर डिफेंस रेजिमेंट का नेतृत्व करते हुए उन्होंने अदम्य साहस का परिचय दिया था।
द्वितीय विश्व युद्ध के पश्चात यह एक ऐसा ऐतिहासिक युद्ध है जो कि माईनस 10 डिग्री के तापमान और 16 हजार 500 फुट की ऊंचाई पर लड़ा गया था। इस युद्ध में ज्यादातर 25 से कम उम्र वाले जाबांज योद्धा शामिल थे। संस्था की शिक्षा संचालक श्रीमती प्रतिभा वर्मा द्वारा इस युद्ध की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कारगिल युद्ध के समय तात्कालिक प्रधानमंत्री मंत्री अटल बिहारी बाजपेयी सदभावना यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान पाकिस्तान ने पीठ में खंजर घोंपने का काम किया। लेकिन भारत के शूरवीरों ने पाकिस्तान के मंसूबो पर पानी फेर दिया।
अंत में संस्था के संचालक अनिल वर्मा ने कर्नल पंकज कुमार द्वारा लिखी गई लाइनें दे थाट नाट आफ देमसेल्वस व्हेन मदर लैंड काल्ड टू आऊट आफ देम, मार्टरीज दे हेव बिकेम, कम एन्ड व्ही बो अवर हेड फार देम (उठे धरा से सिखर छू आकाश बन गए धरा देखती रही पुत्र इतिहास बन गए) कविता पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।



