Betul Today News : मतदान राष्ट्रीय पर्व, मतदान की दिलाई शपथ
Betul Today News : Voting national festival, administered the oath of voting
Betul Today News : (बैतूल)। भारत निर्वाचन आयोग एवं मप्र चुनाव मुख्य पद पदाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश के परिपालन में शासकीय उच्चततर माध्यमिक विद्यालय जामठी में मतदान की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम प्राचार्य अशोक पार्टिल, सरपंच पुन्नुराम वाडिवा, डॉ.शीतल खरे की उपस्थिति मे जिला सहायक नोडल अधिकारी स्वीप 2023 डॉ.सुखदेव डोगरे द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत शिक्षक 12 शिक्षक एवं 60 विद्यार्थी को आगामी निवा विधानसभा निर्वाचन के लिए मतदान की शपथ दिलवाई।
इस मौके पर सरपंच पुन्नुराम कडा वाडिया ने कहा प्रत्येक ग्रामीण को मतदान करना चाहिए। प्राचार्य अशोक पाटिल ने कहा कि मतदान को एक त्योहार के रूप में मनाना चाहिए, डॉ सुखदेव डोंगरे मतदान को भारत में लोकतंत्र मजबूत करने के लिए सभी को मतदान करना चाहिए। डॉ. शीतल खरे ने कहा बिना प्रलोभन जाति, धर्म . भेदभाव से उपर उठकर अच्छे व्यक्ति के पक्ष में मतदान करना चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन नवीन नागले ने और आभार प्रकट ऋषभ पारिसे ने व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने मे शिक्षक घनश्याम वरखड़े, सतीग पाटिल, नवीन नागले. अक्षय मालवीय, तनु महोबे, रामदास गावंडे, रामदास पाटिल, दुर्गाप्रसाद मोटले, लंचन बिनोडे, दिपिका पवार, सुरभि जैन, रिया खातरकर, भेजली नागीरे, आयुष थिोडे, कुणाल केकतपुरे आदि का सराहनीय योगदान रहा।



