बैतूल

Betul Today Samachar: ताप्ती उपवन-सागौन बाबा दरबार में रोपे फलदार पौधे, मन्दिर समिति करेगी पौधों की देखरेख

Betul Today Samachar: Fruit trees planted in Tapti Upvan-Teak Baba Darbar, temple committee will look after the plants

वृक्ष भी भगवान का रूप है, एक लोटा जल पौधे को भी चढ़ाए: मोहन नागर

Betul Today Samachar: ताप्ती उपवन-सागौन बाबा दरबार में रोपे फलदार पौधे, मन्दिर समिति करेगी पौधों की देखरेखBetul Today Samachar: (बैतूल)। सतपुड़ा समग्र संस्था द्वारा 75 ताप्ती उपवन योजना अन्तर्गत सोमवार को बैतूल के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सागौन बाबा दरबार में आज नगर की पर्यावरण संस्थाओं के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने प्रथम चरण में नीम, कटहल, बेल, जामुन, नींबू, करंज आदि पचास से अधिक फलदार पौधों का रोपण किया।बैतूल नगर के मध्य में स्थित सागौन बाबा दरबार परिसर में पूर्व से अनेक प्रजाति के वृक्ष पूर्वजों व मन्दिर समिति के सदस्यों द्वारा लगाये गये हैं। यहां से निकलने वाले नाले के किनारे कटाव रोकने व परिसर में हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से यह पौधारोपण किया गया।

पौधारोपण के कार्यक्रम में जल प्रहरी मोहन नागर, नगरपालिका अध्यक्ष पार्वतीबाई बाई बारस्कर, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष आनन्द प्रजापति, सागौन बाबा दरबार निराला समिति से अनिल कुबड़े, दादा काले शंकर गोहे, लल्ला ठाकुर, मोनू चौहान, गोविंद पवार ,रिंकू सक्सेना, टोही राठौर, वासुदेव धुर्वे, बॉबी गोहे, वार्ड पार्षद आभा श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष कोठी बाजार विक्रम वैद्य, संजय शुक्ला ताप्ती दर्शन ,घनश्याम राठौर पत्रिका, मोनू साहू हिंदू जागरण मंच, 11 दोहे रामायण समिति श्याम टेकपूरे, विकासनगर मंदिर समिति सुशील जायसवाल, चंदू श्रीवास्तव, राजा तुकदेव, हिमांशु सोनी, मोक्षधाम समिति गंज पिंकी भाटिया, ग्रीन टाइगर तरुण वैद्य, 75 कदम समिति नवल सिंह ठाकुर, इन्दी वालिया, दीपक नामदेव, त्रिवेणी फाउंडेशन दिव्यांश द्विवेदी, गौतम सेवा समिति अनिल झाम, मां माचना जन्मोत्सव समिति नरेश लहरपुरे, कुसुम लाल पंवार, कुलदीप मोरे, जितेंद्र पवार, दीपू धुर्वे, आशीष कुमरे, यश कावरे, उमेश पवार, मन्ने गोस्वामी, कृष्णा पवार, सुदामा नानकर एवं रानू चौरसिया, गंगा श्रीवास्तव, मोनिका चौरसिया सहित नगर के पर्यावरण प्रेमी उपस्थित थे।

इस अवसर पर जल प्रहरी मोहन नागर ने कहा कि आज के समय वृक्ष दो स्थानों पर सुरक्षित है, एक ऊँचे पहाड़ों पर जहां आमजन नहीं पहुंचता और दूसरा देव स्थानों पर भी वृक्षों को नुकसान नहीं पहुंचाया जाता है। श्री नागर ने कहा कि हिन्दू संस्कृति में वृक्षों में देवताओं का वास माना है। अतः आवश्यकता होने पर एक लोटा जल भगवान के साथ पौधे में भी डालें। उन्होंने पौधों और वृक्षों की सुरक्षा हेतु मन्दिर समिति के सदस्यों की प्रशंसा की।

मन्दिर समिति के सदस्यों ने नये लगाये गये पौधों के देखरेख की जिम्मेदारी ली। नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वतीबाई बारस्कर ने कहा कि ताप्ती उपवन हेतु जहां भी पौधों और पानी की आवश्यकता होगी नगरपालिका उसकी व्यवस्था करेगी। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष आनन्द प्रजापति ने सभी पर्यावरण कार्यकर्ताओं का आभार माना व आगामी 30 जुलाई को फासी खदान में आयोजित होने वाले पौधारोपण कार्यक्रम में सभी से सम्मिलित होने का आग्रह किया।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button