बैतूल

Betul Today Samachar : विश्व आदिवासी दिवस के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में किया पौधारोपण

Betul Today Samachar : Plantation done in Collectorate premises under World Tribal Day

गांव-गांव में किया जा रहा पौधों का वितरण, रोपण का आह्वान

Betul Today Samachar : विश्व आदिवासी दिवस के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में किया पौधारोपणBetul Today Samachar : (बैतूल)। विश्व आदिवासी दिवस के तहत समस्त आदिवासी समाज संगठन द्वारा जिले भर में पौधा वितरण करते हुए रोपण करने का आवाहन किया जा रहा है। प्रकृति संरक्षण की इस मुहिम में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में पौधारोपण अभियान चलाया गया।

समस्त आदिवासी समाज संगठन बैतूल के सौजन्य से कलेक्टर अमनबीर सिंह बैस एवं संगठन के जिला अध्यक्ष सुन्दरलाल उइके द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में आम, जाम, जामुन, अशोक, गुलमोहर, फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर कल्लू सिंह उइके, अन्तू सिंह मर्सकोले, शंकर सिंह सरियाम, भूपेन्द्र सिंह पंद्राम, संजय धुर्वे, योगेश धुर्वे, सुनील सरियाम, जनकलाल मवासे, खुड्डा सिंह कुमरे, श्रीमती गीता उइके, शशि वाड़िवा, एस.एस. उइके, जितेन्द्र सिंह इवने, सोहन वाड़िवा उपस्थित थे।

एक परिवार एक पौंधा अपने पुरखों के नाम

Betul Today Samachar : विश्व आदिवासी दिवस के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में किया पौधारोपणसमस्त आदिवासी समाज संगठन द्वारा प्रति वर्ष विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत एक हजार पौधों का वितरण ग्रामों में किया जाता है। संगठन द्वारा इस वर्ष भी एक परिवार एक पौधा अपने पुरखों के नाम अभियान के तहत गांव-गांव में पौधा वितरण करते हुए पौधारोपण एवं संरक्षण का आव्हान किया जा रहा है।

जिला अध्यक्ष सुन्दरलाल उइके ने बताया कि विश्व आदिवासी दिवस के तहत गांव गांव में पौधे बांटे जाते हैं। इसके साथ ही जगह-जगह पौधे भी लगाए जाते है। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार कंक्रीट के जंगल बढ़ते जा रहे हैं, ऐसे में हम सभी की प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है।

हम सभी को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए और उसकी देखरेख करनी चाहिए। गांव के युवा आगे आकर गांव को हरा भरा बनाने में मदद करे। संगठन के द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की कलेक्टर ने बड़ी तारीफ की और कलेक्ट्रेट परिसर में लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button