बैतूल

Betul Today: समग्र शिक्षा अभियान: स्किल एक्सपो स्टार्स प्रोजेक्ट के तहत कौशल प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

Betul Today: Samagra Shiksha Abhiyan: Skill Exhibition organized under Skill Expo Stars Project

Betul Today: समग्र शिक्षा अभियान: स्किल एक्सपो स्टार्स प्रोजेक्ट के तहत कौशल प्रदर्शनी का हुआ आयोजन Betul Today: (बैतूल)। लोक शिक्षण संचनालय के निर्देश पर शनिवार 15 जुलाई को शा.कन्या उ.मा. विद्यालय बैतूल गंज बैतूल में प्राचार्य इंदू बचले के मार्गदर्शन में विद्यालय स्तर पर स्टार्स प्रोजेक्ट के अंतर्गत वर्ल्ड यूथ स्किल्स डे पर नवीन व्यावसायिक शिक्षा के अन्तर्गत कौशल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्राओं की प्रतिभा को दर्शाने उद्यमशीलता की भावना को बढ़ाने एवं उनके कौशल विकास प्रोत्साहन हेतु कौशल प्रदर्शनी का आयोजन करना था।

शिक्षक महेश गुंजेले ने बताया कि विद्यालय स्तर पर कौशल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें व्यावसायिक शिक्षा के अन्तर्गत विद्यालय में संचालित ब्यूटी एवं हेल्थ ट्रेड की कक्षा 11 वीं एवं कक्षा 12 वीं कि 120 छात्राओं ने भाग लिया इन छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के माँडल एवं कौशल प्रदर्शन चार्ट प्रदर्शनी में रखे। कौशल प्रदर्शनी के आयोजन अवसर पर मुख्य वक्ता एवं विषय विशेषज्ञ योगेश गढ़ेकर ने कहा कि छात्राएं व्यावसायिक शिक्षा के माध्यम से स्वरोजगार चुनकर अपना भविष्य सवार सकती हैं।

आज हर किसी व्यक्ति में वर्तमान समय की रोजगार सम्बन्धी परेशानियों को देखते हुए कौशल ज्ञान होना बहुत जरूरी हैं। कल्पना गढ़ेकर ने कहा कि कौषल विकास कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य युवाओं की क्षमता को स्वीकार करना और उन्हें उचित मार्गदर्शन, बुनियादी ढांचे, अवसर और प्रोत्साहन प्रदान करके उनका समर्थन बढ़ाना हैं जो उन्हें उनकी महत्वाकांक्षाओं को प्राप्त करने में मदद करते हैं।Betul Today: समग्र शिक्षा अभियान: स्किल एक्सपो स्टार्स प्रोजेक्ट के तहत कौशल प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

इस अवसर पर प्राचार्य इंदू बचले ने कहा कि विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा के माध्यम से विभिन्न प्रकार के स्वरोगारमुखी व्यवसाय चलाये जा रहे हैं जिसमें कौशल विकास पर जोर दिया जा रहा हैं जिससे छात्राएं अपना स्वयं का रोजगार स्थापित कर सकती हैं। कौशल प्रदर्शन कार्यक्रम को विद्यालय कि व्यवसायिक शिक्षक शीतल राने एवं अमिता बिहारे ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक वासुदेव काले ने किया। समापन अवसर पर विद्यालय की वरिष्ठ व्याख्ता संध्या तावड़े, शिक्षक माधुरी पानकर, उ.मा. शिक्षक सारिका तिवारी, माया मगरदे तथा उर्मिला यादव, अशोक कवड़े आभार शिक्षक महेश गुंजेले द्वारा किया गया।राज्य स्तर पर भी आयोजित होगी प्रदर्शनी समग्र शिक्षा अभियान लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा निर्देश दिए गए है

स्किल एक्सपो की कौशल प्रदर्शनी स्टार्स प्रोजेक्ट अंतर्गत नवीन व्यावसायिक शिक्षा संचालित 47 उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालयों में विद्यालय स्तर पर एवं जिला स्तर पर प्रदर्शनी का आयोजन किया जाए। यह प्रदर्शनी राज्य स्तर पर भी आयोजित होगी।जिसमें जिला स्तर से 2 प्रदर्शन को राज्य स्तर पर भेजा जाएगा। यह प्रदर्शनी वर्किंग मॉडल/नॉंन वर्किंग मॉडल, कौशल प्रदर्शन के चार्ट तथा कौशल प्रदर्शन के महत्व को दर्शाने हेतु छोटी-छोटी नाटिकाएं प्रस्तुत की जायेंगी।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button