छिंदवाड़ा

Chhindwara News : पातालकोट क्षेत्र के सुदूर पहाड़ी ग्राम सूखाभांड हारमउ में रहने वाले भारिया आदिवासी समुदाय के साथ ही अन्य ग्रामीणों के लिये गैलडुब्बा मुख्य मार्ग से सूखाभांड हारमउ तक बनेगी पक्की सड़क

Chhindwara News : Bharia tribal community living in remote hilly village Sukhabhand Harmau of Patalkot area. Besides, a concrete road will be built from Galdubba main road to Sukhabhand Harmau for other villagers.

Chhindwara News : जिले के आदिवासी विकासखंड तामिया के पातालकोट क्षेत्र के सुदूर पहाड़ी ग्राम सूखाभांड हारमउ में रहने वाले भारिया आदिवासी समुदाय के साथ ही अन्य ग्रामीणों को पगडंडी, और ऊबड़-खाबड़ रास्ते से मुक्ति मिलेगी तथा वे बेहतर सड़क मार्ग का उपयोग कर सकेंगे। इस संबंध में कलेक्टर श्री मनोज पुष्प द्वारा आज जिला मुख्यालय से लगभग 80 कि.मी.दूर पातालकोट क्षेत्र के ग्राम सूखाभांड हारमउ में पीएम जनमन मिशन (पी.वी.टी.जी.) योजना के अंतर्गत आयोजित चौपाल में  ग्रामवासियों से चर्चा की गई। उन्होंने ग्रामीणों से उनके ग्राम की विभिन्न आवश्यकताओं को सभी के समक्ष प्रस्तुत करने के लिये कहा जिस पर भारिया समुदाय के साथ ही अन्य ग्रामीणों ने चर्चा के बाद ग्राम में गैलडुब्बा मुख्य मार्ग से ग्राम सूखाभांड हारमउ तक लगभग 2 कि.मी. पक्की सड़क, ग्राम कोल्हूखेड़ा से घानाकौडिया तक लगभग 3 कि.मी. पक्की सड़क, ग्राम डोलनी से मालनी तक और मेन रोड गैलडुब्बा से ग्राम डोलनी तक पक्की सड़क निर्माण, ग्राम सूखाभांड हारमउ से धुरनी तक पक्की सड़क, माताजी का चबूतरा, ग्राम सूखाभांड हारमउ, गैलडुब्बा, घानाकौडिया, बझलाआम, धुरनी, मालनी व डोमनी में निर्मल नीर योजना के अंतर्गत हितग्राहियों के कुंओं का निर्माण, ग्राम सूखाभांड हारमउ के 21 परिवारों का प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास निर्माण, ग्राम सहरा पचगोल में बांध का गहरीकरण, ग्राम सूखाभांड हारमउ में एक स्टाप डैम का निर्माण व आंगनवाडी केन्द्र खोलना, ग्राम सूखाभांड हारमउ, मालनी, धुरनी व डोमनी में विद्युत कनेक्शन आदि के प्रस्ताव  रखे तथा इस संबंध में निर्णय लिया जाकर इन प्रस्तावों को कार्य योजना में शामिल कराया गया। साथ ही ग्राम में पेयजल व बिजली की आपूर्ति के प्रस्ताव भी कार्य योजना में शामिल कराये गये। चौपाल में लिये गये इन निर्णयों से भारिया जनजाति समुदाय के लोगों में अत्यंत प्रसन्नता और उत्साह देखा गया। चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों को पीएम जनमन मिशन (पी.वी.टी.जी.) योजना के कार्ड वितरित करने के साथ ही ग्राम के भारिया समुदाय के लगभग 200 परिवारों को नि:शुल्क कंबल, स्वेटर, फल, बिस्किट, खिलौने आदि वितरित किये गये तथा कलेक्टर श्री पुष्प के माध्यम से नव वर्ष का उपहार पाकर सभी भारिया समुदाय के लोग प्रसन्न हुये । इस अवसर पर पूर्व वनमंडल के वनमण्डलाधिकारी श्री राजीव श्रीवास्तव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जैसवाल, सहायक कलेक्टर सुश्री तनुश्री मीणा, एसडीएम सुश्री नेहा सोनी, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य श्री सत्येन्द्र सिंह मरकाम, तहसीलदार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत तामिया श्री संतोष मांडलिक, पटवारी, अन्य खंड स्तरीय अधिकारी, सरपंच, पंच, अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे । कलेक्टर श्री पुष्प ने इस अवसर पर बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी पीएम जनमन मिशन (पी.वी.टी.जी.) योजना के क्रियान्वयन के लिये आगामी 15 जनवरी 2024 को प्रदेश के शहडोल जिले में मेगा ईवेंट कार्यक्रम आयोजित किया गया है ।  ग्राम में कलेक्टर श्री पुष्प के पहली बार पहुंचने पर ग्रामवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये बाजे-गाजे व रमढोल बजाकर उनका आत्मीय स्वागत किया और तिलक लगाकर व उन पर पुष्प वर्षा करके अभिनंदन किया । उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री पुष्प अन्य अधिकारियों के साथ मेन रोड गैलडुब्बा से ग्राम सूखाभांड हारमउ तक लगभग 2 कि.मी. पगडंडी व ऊबड़-खाबड़ रास्ते से पैदल चलते हुये इस ग्राम में पहुंचे । उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि ग्रामवासियों द्वारा चौपाल में रखे गये प्रस्तावों को कार्य योजना में शामिल करायें । चौपाल के दौरान ग्रामवासियों को क्षेत्रीय भाषा में प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान के अंतर्गत भारिया आदिवासी समुदाय के लोगों के लिये 9 मंत्रालयों से संबंधित 11 महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर केन्द्रित भारत सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिये जाने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई जिसमें सबको पक्का घर, हर घर नल से जल, गांव-गांव तक सड़क, घर तक बिजली, शिक्षा के लिये हॉस्टल, कौशल विकास, दूरदराज गांव तक मोबाईल मेडिकल यूनिट व नेटवर्क, सबको पोषण, उन्नत आजीविका, मुफ्त राशन व एलपीजी कनेक्शन, आयुष्मान भारत, गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता व पोषण आहार, संस्थागत प्रसव, सिकलसेल एनीमिया, शत-प्रतिशत टीकाकरण, टी.बी.उन्मूलन, मध्यान भोजन, प्रधानमंत्री जनधन योजना, सुकन्या समृध्दि योजना शामिल है

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button