Betul Accident News : बेटी के घर आए पिता को बाइक चालक ने ठोका, इलाज के दौरान मौत-1
Betul Accident News : Bike driver hits father who came to daughter's house, dies during treatment

| WHATSAPP GROUP |
|
Betul Accident News : बेटी के घर मेहमानी करने आए पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शाम को भोजन करने के बाद पिता टहलने निकले थे। इस दौरान एक बाइक सवार नहीं ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
खबर ये भी हैं : Betul Highway Accident : बैतूल में कोहरे के कारण खाई में गिरी कार, पुलिस को खबर नहीं, घायलों को भोपाल भेजा
बैतूल के पास गांव भोगीतेड़ा में किसान करन लाल पिता गुर्टू कारे (55) अपने गांव जोगली से बेटी ललिता गंगारे के घर आया था। मंगलवार रात उसने दामाद जुगल के साथ भोजन किया और अकेले ही टहलने निकल गया। वह बैतूल की ओर जाने वाले सड़क पर टहल रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और भाग निकला। करण घायल हालत में मौके पर ही पड़ा रहा।
खबर ये भी हैं : Health Tips : क्या है सेहत के लिए हेल्दी व्हाइट शुगर या ब्राउन शुगर? जानिए न्यूट्रीशियनिस्ट की राय
Betul Accident News : बेटी के घर आए पिता को बाइक चालक ने ठोका, इलाज के दौरान मौत
उसी दौरान सड़क से गुजरे एक ऑटो चालक ने उसे घायल हालत में देखने के बाद आसपास के लोगों को खबर की, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी रहने के कारण परिजन उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराने ले गए थे। रात में उसकी हालत में कोई सुधार न होने के चलते परिजन उसे दोबारा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां शनिवार सुबह मौत हो गई। अस्पताल पुलिस चौकी ने मृतक का पीएम करवाया और परिजनों को शव सौंपा दिया। (Betul Accident News)
खबर ये भी हैं : Betul News : राजू बसंतपुरे ग्रामीण इकाई आठनेर ब्लॉक अध्यक्ष बने
| WHATSAPP GROUP |
|



