बैतूल

Betul News : अब आर्मी जवान बोला- जिसने दूध पिलाया उन्हे यूरिन पिलाने का सोच भी नही सकता :

Betul News: Now the army soldier said - the one who fed milk cannot even think of feeding urine to him:

Betul News : अब आर्मी जवान बोला- जिसने दूध पिलाया उन्हे यूरिन पिलाने का सोच भी नही सकता :

Betul News : मुलताई। ग्राम टेमझिरा ब में एक फौजी द्वारा अपने माता-पिता को यूरिन पिलाकर मारपीट के मामले ने तूल पकड़ रखा है। इस मामले में गुरूवार आरोपी सैनिक ने इन सभी आरोपो को झूठा बताया है और कहा है कि वह देश की सेवा करने वाला व्यक्ति है। उस पर इस तरह के झूठे आरोप लगेंगे तो वह फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेगा, उसका कहना है कि पूरा मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ है और इस कारण उसे फसाया जा रहा है।

मामले में आरोपी बने आर्मी मेन प्रभु ने बताया कि पिछले 16 सालों से वह आर्मी में है और लगातार देश की सेवा कर रहा है। उसने अपने पिता के नाम पर कुछ समय पहले एक प्लॉट लिया था, इसी प्लाट के कागज जब उसने अपने पिता से मांगे तो उसका बड़ा भाई और परिजन मिलकर उसके खिलाफ षड्यंत्र रच रहे है। गांव के कुछ लोग इस प्लॉट को खरीदना चाहते हैं, इसलिए वह भी उनके साथ मिल गए हैं और इस तरह के झूठे आरोप उस पर लगाए जा रहे हैं। आर्मी मेन ने बताया कि उसपर जो घटिया तरीके के आरोप लगाए गए हैं, उससे वह बुरी तरह आहत हो गया है और आत्महत्या करने की भी सोच चुका है। वह पुलिस के सामने अपना पक्ष भी रखेगा और उसके बाद आगे क्या करना है यह तय किया जाएगा।

Betul News : जिस मां ने दूध पिलाया क्या उसको यूरिन पिलाऊंगा

आरोपी फौजी का कहना है कि जिस मां ने उसे दूध पिलाकर इतना बड़ा किया है, क्या वह उसे यूरिन पिलायेगा। छोटा-मोटा विवाद हुआ था, जिसे इतना बड़ा रूप दे दिया गया है। उसके पिता पैरालिसिस के मरीज है, उनके साथ भी मारपीट नहीं की गई है। विवाद को गंदा रूप देखकर प्रॉपर्टी हड़पने का प्रयास किया जा रहा है।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button