Chhindwaa News : छिंदवाड़ा पुलिस को मिली सफलता, भारी मात्रा में अवैध कारोबारी और गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार
Chhindwaa News : आगामी विधानसभा चुनाव के मध्य नजर चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु अधिकारियों के निर्देश प्राप्त हुए थे। पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली छिंदवाड़ा उमेश कुमार गोलानी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम को उड़न दस्ता दल द्वारा अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपी अल्फाज पिता रफीक खान उम्र 24 साल निवासी तिलक मार्केट सुलभ शौचालय के पास कब्जे से अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबध्द किया।
दूसरे प्रकरण में पुलिस टीम के द्वारा आरोपी गगन पिता राकेश धुर्वे उम्र 22 साल निवासी नरसिंहपुर नाका जलाराम इंटरप्राइजेस का बाडा वार्ड नंबर 15 कुंडीपुरा के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गंज 2 किलो 200 ग्राम मटमैले रंग का थैला 210 रुपए नगदी जप्त किया गया एवं अपराध क्रमांक 707/2023 धारा 8/20 एन.डी पी एस एक्ट कायम किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
आरोपियों को पकड़ने में निरीक्षक उमेश कुमार गोलानी उपनिरीक्षक नारायण बघेल सहायक उप निरीक्षक लखन लाल सरेआम उप निरीक्षक जितेंद्र यादव बृजेश रघुवंशी युवराज रघुवंशी अंकित जैन विकास बैस रविंद्र ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही जिन्हें पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा द्वारा पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई।



