छिंदवाड़ा

Chhindwada News Today : 7 लाख से अधिक जरूरतमंद भंडारे से लाभान्वित

Chhindwada News Today: More than 7 lakh needy benefited from Bhandara

Chhindwada News Today : 7 लाख से अधिक जरूरतमंद भंडारे से लाभान्वित
Chhindwada News Today : 7 लाख से अधिक जरूरतमंद भंडारे से लाभान्वित
File:WhatsApp logo-color-vertical.svg - Wikimedia Commons  WHATSAPP GROUP
Join Now

Chhindwada News Today : (छिंदवाड़ा)। श्री शक्ति ट्रस्ट एवं संस्कृत पुस्तकोंन्नति सभा द्वारा संचालित संत श्री आशारामजी आश्रम खजरी द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी आदिवासी, अति गरीब, पिछड़े क्षेत्रों में दीपावली पर्व पर जरूरतमंदों को कम्बल, वस्त्र, मिठाई, आनाज, दीपक, तेल, बाती, सत्साहित्य एवं अन्य सामग्री नि:शुल्क भेंट कर दीपावली पर्व मनाया। जिले भर में 1 माह से जारी भंडारे में जगह-जगह साध्वी रेखा बहन और साध्वी प्रतिमा बहन के सत्संग भी सम्पन्न हुए। शरद पूर्णिमा को लिंगा आश्रम से भंडारे की शुरुवात कर कार्तिक पूर्णिमा के बाद इसका समापन किया गया।

खबर ये भी हैं : Chhindwada News : ठिठुर रही बुजुर्ग दंपति को पहनाई स्वेटर, जिला अस्पताल के वार्ड बॉय ने दिखाई मानवता

समिति के अध्यक्ष मदनमोहन परसाई ने बताया कि यह हम लोगों की गत 26 वर्षों की सेवा है। इस प्रकार की सेवा देश भर के 550 आश्रमों में की जा रही हैं। जिसमें जिले में लाखों तथा देश भर में पूज्य बापूजी की कृपा से करोड़ों करोड़ों जरूरतमंद लाभन्वित हुए। समिति द्वारा इस वर्ष जुन्नारदेव विकास खण्ड के पाताल कोट, परासिया विकास खण्ड के देवरी ग्राम के आसपास, अमरवाड़ा के धसनवाड़ा, बिछुआ, खमारपानी के आदिवासी क्षेत्रों में भंडारे किये गए साथ ही मूक बधिर स्कुल , व्रद्ध आश्रम एव कई सरकारी स्कूलों में भी भेंट दी गई।

खबर ये भी हैं : Chhindwada News Today : भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन, भारत विकास परिषद महाकौशल प्रांत का आयोजन

Chhindwada News Today : 7 लाख से अधिक जरूरतमंद भंडारे से लाभान्वित

ब्लॉक स्तर की सभी समितियों को 50 – 50 ग्रामों की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जिले के 3 लाख साधकों को निर्देशित किया गया था कि जो लोग जारी भंडारे में शामिल नही हो पाए वो अपने आसपास के 2- 4 गरीब परिवारों को मिठाई खिलाकर भेंट देकर ही दीपावली पर्व मनायें। यह अपनी सनातन संस्कृति की भी परम्परा है। जिले भर में जारी भंडारे में 7 लाख से अधिक जरूरत मंदों के लाभान्वित होने की खबर है। सभी भंडारे में आदर्श चुनावी आचार संहिता का विधिवत पालन किया गया।

खबर ये भी हैं : Chhindwada News: उर्मिला जयसवाल का सेवानिवृति सम्मान समारोह संपन्न, सिंगपुर प्राथमिक शाला से सेवानिवृत हुई जयसवाल मैडम

File:WhatsApp logo-color-vertical.svg - Wikimedia Commons  WHATSAPP GROUP
Join Now

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button