छिंदवाड़ा

Chhindwara Crime News : फरार वारंटी कन्हैया लाल झाडे को परासिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chhindwara Crime News : absconding warranty kanhaiya lal jhade arrested by parasia police

Chhindwara Crime News : विगत सप्ताह चेक बाउंस मामले में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज समीक्षा सिंह अपर सत्र न्यायाधीश परासिया जिला छिंदवाड़ा द्वारा समाज सेवी रिंकू रितेश चौरसिया परासिया निवासी के पक्ष में निर्णय देते हुए अपीलआर्थी कन्हैया लाल झाडे के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी कर एक माह का कारावास एवं पूर्व निर्णय के अनुसार राशि प्रतिकर सहित देने का आदेश जारी किया गया था। न्यायालय निर्णय आदेश दौरान कन्हैया लाल झाडे न्यायालय में उपस्थित नहीं था। वारंट उपरांत एक सप्ताह से फरार चल रहा था आज परासिया पुलिस ने इसको इसके घर से धरदबोचा और जिला जेल भिजवाया है।

न्यायालय द्वारा इस निर्णय की समुचे व्यपारियों ने कि प्रशंसा

न्यायालय द्वारा इस निर्णय की समुचे जिले के नागरिकों द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की जा रही है। व्यापारीगण व्यापार में भरोसा विश्वास करके उधारी देते हैं और उधारी में चेक के आधार पर बड़ी रकम का लेनदेन कर लेते हैं,किंतु कुछ लोग अमानत में खयानत की भावना रखते हुए समय पर लेनदेन ना करके चेक को बाउंस करके हल्के में लेते हुए व्यापारी के विश्वास भरोसे का खून करते हैं। जिसका खामियाजा आगे चलकर उन्हें इस प्रकार उठना होता है।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button