Chhindwara News : विश्व हिंदू परिषद का आरोप- नगर निगम नहीं दे रही लावारिस पशुओं पर ध्यान
छिंदवाड़ा : जिले मे गोवंश की संख्या सभी मार्गो मे, गलियों मे लगातार बढ़ती जा रही है इससे आए दिन सड़क हादसे भी बहुत हो रहे हैं और पशुओं एवं आम जनता को इसका सामना करना पड़ रहा है नगर निगम अधिकारियों का ध्यान बिल्कुल भी बेजुबान जानवरों की तरफ नहीं है अधिकारी अपने मे नहीं है शासन व नेतागण भी लावारिस पशुओं को लेकर कोई ध्यान नहीं दे रहे सभी साथ मिलकर गौवंश को गौशाला पहुंचाए तो सड़क दुर्घटनाओं मे कमी आएगी विश्व हिंदू परिषद जिला गोरक्षा ऋषभ तिवारी ने बताया कि क्रमशः दोपहर 4:00 बजे सिवनी रोड पटाका गोदाम के सामने एक गाय का एक्सीडेंट हुआ जिसमें गाय का पैर फैक्चर हुआ और रात्रि 1:30 बजे लावारिस गाय ने एक बछड़े को जन्म दिया बछड़े का जन्म होते से ही बछड़े के ऊपर कुत्ते लपक गए उससे उसे बहुत चोटे आई जब आने जाने वाले लोगों ने देखा तो कुत्तों को भगाया और बिहिप को सूचना दी तब डा. की सहायता से इलाज करा कर बछड़े को गौशाला पहुंचाया गया, आए दिन ऐसी घटनाए न्यूज, सोसल मीडिया मे शो भी होती है पर किसी का ध्यान नहीं जारा।



