छिंदवाड़ा

Chhindwara News : स्‍कूलों में जैन संस्कृति महिला मंडल द्वारा बांटे गए कपडे़ -1

Chhindwara News: Clothes distributed in schools by Jain Sanskriti Mahila Mandal

Chhindwara News : स्‍कूलों में जैन संस्कृति महिला मंडल द्वारा बांटे गए कपडे़

WHATSAPP GROUP
Join Now

Chhindwara News : (छिन्‍दवाडा)। संत तारण जयंती पखवाडा अंतर्गत स्‍कूली बच्‍चों को तारण्‍तरण जैन समाज के संस्कृति महिला मंडल छिन्‍दवाडा द्वारा सारना संकुल के शासकीय प्राथमिक शाला गाडराढाना व नर्सरी टोला और जमुनिया के बच्‍चों को कपडे, बिस्क्टि, गर्म वस्त्र बांटे गये। संस्‍था के शिक्षक राजेश जैन ने जानकारी देते हुए बताया‍ क‍ि, संकुल प्राचार्य आर एस बघेल, बीआर सी अजय केकतपुरे, बीएसी गजेन्‍द्रसिंह ठाकुर, जनशिक्षक दरेश साहू, संतोष धुर्वे, तारण समाज के अध्यक्ष सुभाष जैन, प्रदीप स्‍नेही की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्‍न हुआ।

खबर ये भी हैं :  Chhindwada News : दिव्यांग विद्यार्थियों ने खेलकूद में दिखाई प्रतिभा, पुरुस्‍कार प्राप्त कर खिल उठे दिव्यांग छात्रों के चेहरे

Chhindwara News : स्‍कूलों में जैन संस्कृति महिला मंडल द्वारा बांटे गए कपडे़

इस अवसर पर प्राचार्य बघेल ने कहा कि इस तरह के परोपकार के कार्य करने वाले जैन समाज की भूरिभूरि प्रशंसा की इसी तरह बीआरसी केकतपुरे ने जैन समाज के आए सभी समाज बंधुओ और महिलाओ के इस पवित्र कार्य को प्रेरणादायी बताया महिला मंडल की अध्‍यक्ष स्‍वाति जैन, रूचि जैन,नुपुर जैन, रागिनी जैन, मुक्‍ता जैन आदि ने विचार व्‍यक्‍त किये। वस्त्र पाकर बच्‍चों के चेहरे पर खुशी आ गई विधालय परिवार से शमसुननिशा अंसारी, गिरधारी बंदेवार, श्रीमती धुर्वे ने आभार व्यक्त किया।

खबर ये भी हैं : Crime News : शिलादेही सरपंच गणेश विश्‍वकर्मा ने फांसी लगाई, खेत पर पेड़ से झूलता मिला शव

WHATSAPP GROUP
Join Now

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button