छिंदवाड़ा

Chhindwara News : जिला जेल में साध्वी प्रतिमा बहन के सानिध्य में तुलसी पूजन

Chhindwara News : Tulsi worship in the presence of Sadhvi Pratima sister in the district jail

Chhindwara News : केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की मंशानुसार कैदियों के जीवन उत्थान हेतु देशभर की जेलों में योगासन , प्रणायाम ,ध्यान, सत्संग नशे से सावधान ,आदि कार्यक्रम सम्पन्न हो रहें हैं। इसी कड़ी में परम् पूज्य संत श्री आशारामजी बापू की कृपा पात्र शिष्या साध्वी प्रतिमा बहन का सत्संग सम्पन्न हुआ जिसमें साध्वी बहन ने पूज्य बापूजी द्वारा प्रेरित ” तुलसी पूजन विश्व व्यापी अभियान ” अंतर्गत कैदियों को तुलसी पौधा के महत्व से अवगत करवा कर तुलसी पूजन करवाया ।  साध्वी बहन ने बताया कि तुलसी पौधे का आध्यात्मिक , धार्मिक एवं वैज्ञानिक महत्व है । पर्यावरण संरक्षण हेतु तुलसी पौधा आवश्यक है। तुलसी पौधा 24 घण्टे ऑक्सिजन प्रदान करता है । तुलसी दल सेवन से मनुष्य हमेशा निरोगी और स्वस्थ्य रहता है । हमारी समिति के साधक लोग जिले भर के स्कूलों में , गांव गांव जाकर आम लोगों को तुलसी पौधा भेंट कर तुलसी पूजन दिवस मना रहे हैं । मुख्य आयोजन 25 दिसंबर को सम्पन्न होगा । जिले में निवासरत लगभग 850 बन्दी एवं सैकड़ों कर्मचारियों ने सत्संग का और तुलसी पूजन का लाभ लिया । कीर्तन पर बन्दियों ने जमकर नृत्य किया । जेल प्रशासन का ऐसा मानना है कि ऐसे सत्संग आयोजन से बन्दी गन मानसिक तनाव से मुक्त रहते हैं ।इस प्रकार के आयोजन देश भर की लभगभ 1300 जेलो में सम्पन्न हो रहे जिससे 6लाख से अधिक निवास रत बन्दी लाभन्वित हो रहे है । इस दैवीय कार्य में साध्वी रेखा बहन , चेतना बहन , गीता बहन ,खजरी आश्रम के संचालक जयराम भाई , समिति के अध्यक्ष मदनमोहन परसाई , गुरुकुल की संचालिका दर्शना खट्टर , युवा सेवा संघ के अध्यक्ष दीपक डोईफोड़े , धनाराम सनोडिया , सुजीत सूर्यवंशी , लायन्स क्लब के पूरनलाल राजलानी , कन्हैया लाल साहू ,अरुण अग्रवाल ,घनश्याम गोधवानी , अश्विन पटेल , महिला समिति से दीपा डोडानी , मीना गोधवानी , छाया सूर्यवंशी , डॉ. मीरा पराड़कर , करुणेश पाल , आशा ताई इंग्ले ,  शकुंतला कराडे आदि ने अपनी अपनी सेवाएं दी । समिति के अध्यक्ष मदनमोहन परसाई ने जिला जेल अधीक्षक युजवेंद्र वाघमारे औऱ उप जेल अधीक्षक ज्ञानाशु भारतीय का आभार व्यक्त किया ।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button