Betul/Jhallar News : ग्राम पंचायत झल्लार में चल रही सचिव साहब की मनमानी
Betul / Jhallar News: Secretary's arbitrariness going on in Gram Panchayat Jhallar
Betul/झल्लार News: ग्राम झल्लार के पंचायती दुकान क्रमांक 4 के सामने दुकान स्थित है जिसकी नीलामी अभी तक ग्राम पंचायत द्वारा नहीं की गई परंतु गांव के एक युवक नीलेश साहू द्वारा दुकान नीलामी के पहले से ही संचालित की जा रही है। ग्राम के सचिव जगदीश कोगे से जानकारी मांगी गई तो उनका कहना था कि उन्हें इस बारे में कोई भी जानकारी नही है और पंचायत के अन्य जनप्रतिनिधि का भी कहना है कि उन्होंने दुकान नही दी है जब पंचायत द्वारा निर्माण को पंचायत द्वारा नही दी गई तो क्या नीलेश साहू द्वारा अवैध तरह से कब्जा किया गया है ? अगर अवैध तरह से कब्ज़ा किया गया तो ग्राम के सचिव जगदीश कोगे द्वारा कोई करवाई क्यो नही की जा रही है।जगदीश कोगे के द्वारा तो आसानी से कह दिया गया की उनको इस मामले में कोई जानकारी है जबकि उनसे पहले भी हमारी टीम द्वारा ये बात से अवगत करा चुके है और इसके पहले भी इनका यही कहना है ग्राम की संपति पर सचिव साहब की मनमानी नही चल सकती है युवा नीलेश वागपंजरे द्वारा बताया गया की इस बारे में उन्होंने भैसदही CEO को भी जानकारी दी थी परंतु CEO द्वारा भी कोई करवाही नही की जा रही है जनता परेशानियों का सामना कर रही है CEO साहब का कहना था कि वह इस पर करवाही करेंगे परंतु न सासन न प्रशासन कोई भी ग्राम पंचायत द्वारा समस्या का निवारण नही कर रहे है अगर प्रशासन द्वारा भी कोई करवाही नही की गई तो जनता का भरोसा शासन और प्रशासन दोनो से ही उठ जायेगा और तो और श्रीमान जगदीश कोगे द्वारा तो सरकारी संपत्ति को अपनी निजी संपत्ति समझ ली गाई है जिसको चाहे उसको बिना किसी सरकारी कार्यवाही किए बिना दे दी जाए।



