बैतूल

Chhindwara News : मुख्यमंत्री से मिले जिला मीडिया प्रभारी संदीप सिंह चौहान

Chhindwara News : District Media Incharge Sandeep Singh Chauhan met the Chief Minister

छिंदवाड़ा : भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी और छिंदवाड़ा नगर पालिक निगम से वार्ड क्रमांक 42 के पार्षद श्री संदीप सिंह चौहान जी ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान से मिलकर छिंदवाड़ा के विकास के लिए छिंदवाड़ा को विशेष क्षेत्र बनाकर विशेष बजट देने की मांग की है। उन्होने छिंदवाड़ा विकास प्राधिकरण और संभाग बनाने की मांग उठाई है।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया है।

छिंदवाड़ा को विशेष दर्जा कि मांग

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी और छिंदवाड़ा नगर निगम से वार्ड 42 के पार्षद संदीप सिंह चौहान ने मांग उठाई कि छिंदवाड़ा जिले को विशेष क्षेत्र, छिंदवाड़ा विधानसभा को विशेष विधानसभा घोषित कर विशेष रूप से बजट स्वीकृत कर विकास की योजना बनाई जाए। छिंदवाड़ा विकास प्राधिकरण बनाकर विशेष पैकेज दिया जाए। छिंदवाड़ा से भोपाल तक 6 लाईन सड़क बनाई जाए। पाईप लाईन के माध्यम से नर्मदा जल छिंदवाड़ा लाया जाए। छिंदवाड़ा के युवाओं के लिए रोजगार की विशेष व्यवस्था की जाए। छिंदवाड़ा को संभाग और छिंदवाड़ा विधानसभा को संभाग मुख्यालय बनाया जाए। जन अपेक्षाओं के अनुरूप जल्द से जल्द उक्त माँग को पूर्ण की जाए।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button