Police Constable recruitment 2023 : खुशखबरी! पुलिस विभाग में 3500 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं और 12वीं पास करें आवेदन
Police Constable recruitment 2023 : Good news! Recruitment on 3500 posts in Police Department, 10th and 12th pass can apply
Police Constable recruitment 2023 : पुलिस विभाग में कांस्टेबल बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका आया है। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के 3,578 पदो पर भर्ती निकली है। राज्य में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से राजस्थान पुलिस अधिनस्थ सेवा में पुलिस के 3 हजार 578 पदों पर भर्ती की जाएगी। सूचना के अनुसान इस भर्ती अभियान के तहत राजस्थान पुलिस के विभिन्न जिला/युनिट में कांस्टेबल सामान्य, कांस्टेबल चालक, कांस्टेबल बैंड, कांस्टेबल माउण्टेड एवं कांस्टेबल पुलिस दूर संचार के पदों को भरा जाएगा।
https://recruitment2.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। राज्स्थान कांस्टेबल भर्ती नोटिफिकेशन के मुताबिक आवेदन की प्रकिया 7 अगस्त 2023 से शुरू होगी और 28 अगस्त 20 तक भरे जाएंगे।
कौन कर सकेगा आवेदन
जिला पुलिस में कांस्टेबल पद के लिए 12वीं पास, आरएसी व एमबीसी बटालियन में कांस्टेबल पद के लिए 10वीं पास एवं पुलिस दूरसंचार में कांस्टेबल के लिए मैथ्स फिजिक्स के साथ 12वीं पास करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। साथ ही कॉन्स्टेबल ड्राइवर पदों के लिए एक साल पहले बना ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को कांस्टेबल भर्ती के तहत लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होना होगा।
शारीरिक दक्षता
लिखित परीक्षा में पांच गुणा अभ्यार्थियों को शारीरिक दक्षता के लिए बुलाया जाएगा। दक्षता परीक्षा में कांस्टेबल पुरूष अभ्यार्थियों को 25 मिनट में पांच किलोमीटर की दौड़ लगानी होगी। महिला उम्मीदवारों को 35 मिनट में 5किमी की दौड़ लगानी होगी।
क्या है योग्यता
राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के 3500 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती के लिए बाहरवीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। RAC और MBC बटालियन (बैंड सहित) में कॉन्स्टेबल के पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है।
पुरुष उम्मीदवार के लिए
- लंबाई- 168 सेमी
- सीना कम से कम बिना फुलाए – 81 सेमी. फुलाकर 86 सेमी
महिला उम्मीदवार के लिए
- लंबाई 152 सेमी
- वजन कम से कम 47.5 किग्रा
क्या है आयु सीमा
राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों के लिए उम्मीदवार की उम्र न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 24 साल रखी गई है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 2024 के आधार पर की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
क्या है फीस
राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों के लिए आवेदन करने वाला सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपए फीस के रूप में देने होंगे। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और दिव्यांगजन को 400 रुपए फीस देनी होगी।
कैसे कर सकतें है पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2023 के लिए अप्लाई
- पुलिस आरक्षक जीडी जॉब के लिए योग्य उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था से 10वीं, 12वीं पास एवं आयु सीमा 18 से 35 वर्ष होना चाहिए।
- पुलिस कांस्टेबल ऑनलाइन आवेदन भरने के लिए योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार पुलिस विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन भर सकते हैं।
- पुलिस विभाग के अंतर्गत जिन अभ्यर्थियों का चयन कॉन्स्टेबल पदों पर होता है उन्हें सरकार द्वारा प्रतिमाह सातवां वेतनमान के आधार पर वेतन भुगतान किया जाता है
कितनी मिलेगी सैलरी
- भर्ती में सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को हर महीने 20,800 से 65,900 रुपए तक सैलरी दी जाएगी।
- रिटन से पहले होगा फिजिकल
कैसे कर सकतें है पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2023 के लिए अप्लाई
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट जाएं।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- पर्सनल डिटेल्स डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करें।
- लॉग इन करें और फीस जमा करें।
- इसके बाद पुलिस कॉन्स्टेबल 2023 का फॉर्म भरें।
- डॉक्युमेंट्स अपलोड करें।
- इसके बाद फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड अपने पास रख लें।



