Betul Today News : माँ जयवंती छात्रवृत्ति विद्यार्थियों को वितरित की
Betul Today News: Maa Jaywanti scholarship distributed to students

| WHATSAPP GROUP |
|
Betul Today News : (बैतूल)। जयवंती हॉक्सर शासकीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय बैतूल में माँ जयवंती की पुण्यतिथि के अवसर पर जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि घनश्याम मदान द्वारा प्राचार्य डॉ. विजेता चौबे, सेवानिवृत्तमान पूर्व प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार तिवारी, पूर्व प्राध्यापक डॉ. महेश कुमार मेहता, डॉ. अर्चना मेहता, डॉ. प्रगति डोंगरे, डा. राजेश शेषकर, प्रो. शिव पवार, जनभागीदारी समिति के सदस्य शिवराज परिहार, कुंवरलाल नागले, अभिषेक जैन, डॉ. सुखदेव डोंगरे, मो. अनवर कुरैशी की उपस्थिति में माँ जयवंती छात्रवृत्ति वर्ष 2022 हेतु प्रथम जयसिंगपुरे बीकॉम कॉमर्स तृतीय वर्ष, वर्ष 2023 हेतु कु. दीपिका साहू बीएससी द्वितीय वर्ष फिजिक्स, कु. दिव्यांशी विश्वकर्मा बीए द्वितीय वर्ष (संस्कृत), वर्ष 2024 हेतु विजय माहोरे बीए प्रथम वर्ष (संस्कृत), धैर्य ठोके बीकॉम प्रथम वर्ष कॉमर्स, कु. ज्योति सातपुते बीएएसी प्रथम वर्ष फिजिक्स को छात्रवृत्ति की राशि 1-1 हजार रुपए प्रदाय कर सम्मानित किया।
खबर ये भी हैं : Betul News : स्वास्थ्य सेवाएं शासन की प्राथमिकताओं में सर्वोपरि : कलेक्टर सूर्यवंशी

Betul Today News : माँ जयवंती छात्रवृत्ति विद्यार्थियों को वितरित की
कार्यक्रम का संचालन डॉ. अर्चना दुबे, प्रो. संतोष पवार एवं आभार धन्यवाद डॉ. अनित सोनी द्वारा किया गया। घनश्याम मदान ने कहा हमारे लिए जयंवती बाई माँ समान है। जिसने महाविद्यालय को 16 एकड़ जमीन एवं उनके निवास स्थान का महान दान देकर बैतूल जिले के हजारों बच्चों के भविष्य उज्जवल किया। प्राचार्य डॉ. विजेता चौबे ने बताया जयवंती बाई ने उनकी वसीयत में जमा पूंजी की राशि में से संस्कृत, भौतिक शास्त्र एवं कॉमर्स के विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष देने के लिए प्रावधान किया था। कार्यक्रम में डॉ. धर्मेंद्र कुमार, डॉ. सुभाष खातरकर, प्रो. मुकुंद चंदेल, बीडी खातरकर सहित 75 प्राध्यापक, अतिथि विद्वान, कर्मचारी एवं 300 छात्र-छात्राएं मौजूद थे। (Betul Today News)
खबर ये भी हैं : Betul Today News : ज्ञान कुंज एकेडमी ने एक बार फिर साबित की अपनी श्रेष्ठता



