बैतूल

CHHINDWARA NEWS : छिंदवाड़ा नगर टेंट एसोसिएशन का सदस्यता अभियान प्रारंभ 25 जुलाई को आज हुई नगर बैठक

 छिंदवाड़ा : जिला टेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय लोखंडे एवं सचिव रामगोपाल मालवीय जी ने जानकारी में बताया कि छिंदवाड़ा जिला टेंट एसोसिएशन के तत्वधान में विगत दिवस पटेल मंगल भवन में नगर के प्रमुख टेंट व्यापारियों की बैठक आयोजित की गई थी जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की छिंदवाड़ा जिले मैं वृहद स्तर पर जिला टेंट एसोसिएशन के गठन का कार्य प्रारंभ कर दिया जाए जिला टेंट एसोसिएशन के अंतर्गत टेंट फ्लावर डेकोरेशन लाइटिंग टेंट सप्लायर व्यवसाय करने वाले व्यवसायियों को सम्मिलित किया गया है इसी तारतम्य में छिंदवाड़ा नगर निगम के अंतर्गत आने वाले समस्त व्यवसायियों का सदस्यता अभियान दिनांक 20 जुलाई से 24 जुलाई तक रखा गया है छिंदवाड़ा नगर को चार जोनों में विभाजित किया गया है इन चारों जोनों के माध्यम से सदस्यता अभियान किया जाएगा इस सदस्यता अभियान के अंतर्गत छिंदवाड़ा नगर में टेंट लाइटिंग फ्लावर डेकोरेशन एवं टेंट सप्लायर के व्यापार करने वाले व्यापारी सदस्यता शुल्क देकर अपनी सदस्यता सुनिश्चित करा सकते हैं जिन व्यापारियों की सदस्यता होगी वही टेंट एसोसिएशन के अंतर्गत सदस्य बनेंगे टेंट एसोसिएशन के माध्यम से उन्हें सदस्यता का प्रमाण पत्र एवं रेट लिस्ट निशुल्क प्रदान की जाएगी आगे जानकारी में जिला टेंट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सोनू गुप्ता एवं वरिष्ठ सदस्य राजकुमार बातरी ने जानकारी में बताया कि सदस्यता अभियान के पश्चात दिनांक 25 जुलाई दिन मंगलवार समय दोपहर 2:00 स्थान पटेल मंगल भवन में समस्त नगर निगम के अंतर्गत आने वाले टेंट व्यवसाई की एक वृहद स्तर की बैठक नगर के वरिष्ठ व्यवसायियों की उपस्थिति में संपन्न हुई एवं नगर टेंट एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा हुई छिंदवाड़ा नगर निगम के अंतर्गत आने वाले समस्त टेंट व्यवसाई से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में आप सदस्यता अभियान के माध्यम से सदस्य बनकर 25 जुलाई की इस अति आवश्यक बैठक में सम्मिलित होकर टेंट व्यवसाय को मजबूती प्रदान का आग्रह किया गया।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button