छिंदवाड़ा

Chhindwara News : उम्मीदों को पूरा कर रही मोदी की गारंटी की गाड़ी-विवेक बंटी साहू

Chhindwara News: Modi's guaranteed car is fulfilling the expectations - Vivek Bunty Sahu

विकसित भारत संकल्प यात्रा में उमड़ रहे हितग्राही

Chhindwara News : उम्मीदों को पूरा कर रही मोदी की गारंटी की गाड़ी-विवेक बंटी साहू

Chhindwara News : छिंदवाड़ा मोदी जी की गारंटी वाली गाड़ी जहां जहां भी जा रही है, लोगों का भरोसा बढ़ा रही है और उनकी उम्मीदों को पूरा कर रही है। यह बात ज़िला भाजपा अध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान आम जन को संबोधित करते हुए कही। शहर में विकसित भारत संकल्प यात्रा शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 1 काराबोह क्षेत्र में पहुंची थी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विवेक बंटी साहू ने कहा की विकसित भारत संकल्प यात्रा लेकर निकली गाड़ी सिर्फ बैनर पोस्टर और एलईडी से सजा वाहन नही है। बल्कि ये ऐसे ज़रूरत मंद लोगों तक पहुंचने का जरिया है, जो पात्र होने के बावजूद सरकार की योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह गए हैं।

खबर ये भी हैं : Chhindwara News : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की क्षेत्रीय रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की 18 वी बैठक हुई संपन्न

Chhindwara News : उम्मीदों को पूरा कर रही मोदी की गारंटी की गाड़ी-विवेक बंटी साहू

ऐसे पात्र हितग्राहियों को तलाश कर उन्हें योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। विवेक बंटी साहू ने कहा की भाजपा सरकार की योजनाएं बिना किसी पक्षपात या भेदभाव के सभी के लिए उपलब्ध हैं। अपने उद्बोधन में वरिष्ठ भाजपा नेता शेषराव यादव ने कहा की विकसित भारत संकल्प यात्रा में आयुष्मान कार्ड जारी किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। श्री यादव ने कहा की महिलाओं को रोज़गार उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष रिजवान कुरैशी, वरिष्ठ भाजपा नेता लोकेश डेहरिया, भाजयुमो नगर अध्यक्ष बिट्टू मंडराह, पूर्व पार्षद दिन्शु यादव, पुरुषोत्तम भार्गव, शीवरन सोनेकर, समीर श्रीवास्तव, राजेश शर्मा,संजय सिंग ठाकुर,सुनील साहू, ईश्वर सिंग चौरसिया,वीरेन्द्र शुक्ला,जय देव उइके, चन्द्रकुमार बट्के,गौरव सूर्यवंशी,राजेश राउत,नरेंद्र चोकसे,मनेस सोनी,लकी दुर्गेश पाल,राम मोहन सूर्यवंशी,संतोष मन्द्राह, भुनेश परानी, प्रदीप पाल, रेखन पाल, सानू पाल, राजकुमार पहाड़े,समीर उईके, बाबुलाल पाल, श्रीमती सुरता पहाड़े, श्रीमति जागवती पाल, सरोज भारती, पीर्निया भारती, अक्षय धुर्वे, अनिल बन्देवार, तरुण बन्देवारसहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

खबर ये भी हैं : Chhindwara News : छिंदवाड़ा में पकड़ा उड़ीसा का ठग, ऑनलाइन फ्रॉड किया शिक्षक कॉलोनी से गिरफ्तार

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button