Chhindwara News : सोलहवीं विधानसभा के नव नवनिर्वाचित सदस्यों का विधान सभा में आगमन शुरू
Chhindwara News: Newly elected members of the Sixteenth Assembly begin arriving in the Legislative Assembly.

|
Chhindwara News : सोलहवीं विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों का आज विधानसभा में पहुंचना प्रारंभ हो गया है। नवनिर्वाचित सदस्यों ने विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री अवधेश प्रताप सिंह के कक्ष में जाकर सौजन्य भेंट की। नवनिर्वाचित सदस्यों में सर्वप्रथम आने वालों में मैहर विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य भाजपा के श्री श्रीकांत चतुर्वेदी रहे। प्रमुख सचिव श्री अवधेश प्रताप सिंह ने विधानसभा सचिवालय द्वारा सदस्यों के लिए बनाए गए स्वागत कक्ष का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
खबर ये भी हैं : Chhindwada News : ठिठुर रही बुजुर्ग दंपति को पहनाई स्वेटर, जिला अस्पताल के वार्ड बॉय ने दिखाई मानवता
Chhindwara News : सोलहवीं विधानसभा के नव नवनिर्वाचित सदस्यों का विधान सभा में आगमन शुरू
विधानसभा में पधारे माननीय सदस्यों ने सचिवालय द्वारा दी जा रही सुविधाओं की प्रशंसा की तथा सदस्यों ने अपने निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रस्तुत किए तथा विधानसभा की ओर से प्रदाय किए जा रहे साहित्य एवं रेलवे कूपन प्राप्त कर परिचय पत्र बनाने हेतु छायाचित्र खिंचवाए तथा ब्लड ग्रुप हेतु मेडिकल चेकअप कराया एवं सचिवालय द्वारा सदस्यों के डिजिटल हस्ताक्षर भी लिए जा रहे हैं। आज प्रातः 11 बजे से शाम 6:00 बजे तक कुल 43 सदस्य विधानसभा पहुंचे जिसमें भाजपा के 26 एवं कांग्रेस के 17 सदस्य हैं।
खबर ये भी हैं : Chhindwada News Today : भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन, भारत विकास परिषद महाकौशल प्रांत का आयोजन
|



