Chhindwara News : परासिया पुलिस ने जब्त किये दो कछुये
Chhindwara News: Parasia Police seized two turtles

| WHATSAPP GROUP |
|
Chhindwara News : (छिन्दवाड़ा)। परासिया पुलिस ने जब्त किये दो कछुये पुलिस ने तेंदूखेडा तिराहा पलटवाडा मे एक कारासे अवैध रूप से ले जा रहे दो कछुओ को बरामद कर तीन आरोपियो पर कार्यवाही की है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात लगभग 9 बजे ग्राम हरनभटा में एक ग्रे रंग की डस्टर कार क्र एमएच 03 बीसी 3549 को गश्त के दौरान रोका गया लेकिन पुलिस वाहन को देखकर चालक द्वारा तेजी से कार भगाई गई।
खबर ये भी हैं : Chhindwara News : गायत्री शक्तिपीठ छिंदवाड़ा में वार्षिक उत्सव संपन्न
Chhindwara News : परासिया पुलिस ने जब्त किये दो कछुये
जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया और चैक किया गया जिसमें आरोपी प्रभुदयाल पिता असादू सरेयाम उम्र 45 साल निवासी ग्राम चनेनी थाना छपारा जिला सिवनी के कब्जे से एक भूरे रंग एवं एक लाल रंग के दो थलो में बन्य जीव दो कछुआ को जब्त कर वाहन चालक उमर फारूख पिता मो कदीर शाह उम्र 32 साल निवासी छपारा को गिरफ्तार किया गया। वहीं तीसरा आरोपी श्यामलाल परते निवासी ग्राम मुण्डरई जिला सिवनी मौके से फरार हो गया। कछुओ की उम्र लगभग तीस वर्ष थी जिन्हें बेनगंगा नदी सिवनी से बेचने के लिये लाया गया था। गौरतलब है कि कछुओ का उपयोग तांत्रिक क्रिया के लिये भी किया जाता है। आरोपियो के विरूद्ध वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी है पुलिस इस मामले की सूक्ष्मता से जांच कर रही है।
खबर ये भी हैं : Chhindwara News : वर्ल्ड ह्यूमन राइट्स भारत गौरव सम्मान फाउंडेशन का जिले में किया गया शुभारंभ



