Chhindwara News : सौरभ ठाकुर बने ज़िला स्तरीय स्वास्थ्य सलाहकार समिति के अध्यक्ष
Chhindwara News : Saurabh Thakur became the chairman of the district level health advisory committee
Chhindwara News : आज मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा कार्यालय में पी सी पी एण्ड डी टी समिति की प्रथम बैठक ज़िला मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी जी सी चौरासिया जी के कक्ष में संपन्न हुई इसमें ज़िले के प्रभारी मंत्री श्री कमल पटेल जी की अनुशंसा से मनोनीत ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति के सदस्य अधिवक्ता सौरभ ठाकुर जी को सर्वसम्मति से समिति के अन्य सदस्यों ने ज़िला स्वास्थ्य सलाहकार समिति (पी सी पी एंड डी टी) का अध्यक्ष (सभापति) चुना गया सभी सदस्यों ने श्री ठाकुर का हार व पुष्प गुच्छ से अभिनंदन किया साथ ही ज़िला सलाहकार समिति के सदस्यों ने सोनोग्राफ़ी सेंटरो से संबंधित आवेदनों पर विचार किया गया जिन सेंटरो के आवेदन में आवश्यक कागजी कार्यवाही पूर्ण थी उनके प्रस्ताव समिति द्वारा पारित किये गये इस अवसर पर मुख्य रूप से ज़िला मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी श्री जी सी चौरासिया जी ,समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष सौरभ ठाकुर जी,ज़िला स्वास्थ्य अधिकारी श्री नरेश कुमार गुन्नाडे जी,ज़िला नोडल अधिकारी श्रीमति शोभा मोइत्रा जी,गायनोकोलाजिस डॉक्टर स्श्वेता पाठक जी,सदस्य कृष्णा हरजानी जी,श्रीमति मीना दुबे जी,ज़िला स्तरीय निरीक्षण दल सदस्य श्रीमति पारुल पांडे जी,श्रीमति अमिता बरहैया जी,श्रीमति संगीता वर्मा जी उपस्थित रही।



