Uncategorized

Jaipur Crime News: इंस्टाग्राम दोस्ती का खौफनाक अंत: जयपुर में महिला के साथ रेप और ब्लैकमेलिंग का मामला

Jaipur Crime News: Horrible end of Instagram friendship: Case of rape and blackmailing of woman in Jaipur

Jaipur Crime News :  जयपुर में एक 28 साल की महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है | बता दे कि आरोपी महिला का इन्स्टाग्राम फ्रेंड था , 7 महीने पहले दोनों की बात इन्स्टाग्राम के माध्यम से शुरू हुई थी | जिसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई | आरोपी का नाम तनुज है , पीड़िता ने बताया की पहले उसे मिलने के बहाने होटल रूम में बुलाया , बाद मे उसके साथ रेप किया |

यह भी पढ़े:  Bagdona News: पढ़ाई के नाम पर उत्पीड़न, पालकों को टीसी न देने की धमकी बालकृष्ण स्कूल में अभद्रता का मामला: शिक्षिका और संचालक पर गंभीर आरोप, पालकों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

 अश्लील फोटोज और वीडियोस से किया महिला को ब्लैकमेल

पीड़िता ने बताया की वो तनुज से इन्स्टाग्राम पर मिली थी जिसके बाद वे लोग अच्छे दोस्त बन गए, उनकी बाते कॉल पर भी होने लगी | एक दिन युवक ने मिलने के बहाने से होटल में बुलाया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा , महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी तनुज ने उसका रेप किया और आपत्तिजनक हालत में उसकी फोटोज और वीडियोस बना लिए | आरोपी उसे फोटोज और वीडियोस के माध्यम से ब्लैकमेल करने लगा , उसने महिला को धमकी दी की अगर वो उसकी बात नही मानेगी तो वो उसकी फोटोज और वीडियोस इन्टरनेट पर दाल देगा |

यह भी पढ़े:Betul News : बैतूल से कुकरू तक आज निकलेगी बाइक रैली, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा कुकरू ईको टूरिज्म स्थल का वन विभाग ने किया जीर्णोद्धार  

 सांगानेर सदर थाने में पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ उसका रेप करने , उसकी अश्लील फोटोज और वीडियोस निकलने ,उस पर ब्लैकमेल करने और उसे जान से मारने की धमकी देने , के जुर्म में पुलिस ठाणे में एफआईआर दर्ज कराई है| मामले की जांच सांगानेर सदर थाना की SHO पूनम चौधरी कर रही है| उन्होंने कहा है की आरोपी पर कड़ी से कड़ी कार्यवाई की जाएगी 

पहले बुना प्यार का जाल , फिर किया किडनेप , और ऐसे हुई हैवानियत का शिकार नाबालिक

जयपुर के ही सांगानेर सदर इलाके में एक और रेप की घटना सामने आई है जहां एक नाबालिक के साथ उसी के घर के पास रह रहे युवक ने रेप किया | पुलिस ने बताया की लड़की की उम्र महज 15 साल है पीड़िता के पिता ने उसके पड़ोस में रहने वाले एक लड़के के खिलाफ उसकी बेटी के साथ रेप का केस दर्ज कराया है | 

पीड़िता के पिता ने बताया कि पड़ोस में रह रहे युवक ने पिछले 4 महीनो से उसे बंधक बनाकर रखा था और उसका रेप करता था | एक दिन उनकी बेटी उसके चंगुल से भाग निकली और घर आकर अपने घरवालो को सारी सच्चाई बताई | पडोसी होने के कारण उनकी बेटी की बात उस लड़के से हुआ करती थी| आरोपी ने पहले नाबालिक को प्यार के जाल में फंसाया और उसके बाद शादी का झांसा देकर उसका किडनैप कर लिया | 

सांगानेर सदर थाने में नाबालिग पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है । पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button