Chhindwara News : शंकर और शिवकुमारी बेच रहे थे शराब नाले में मिली भट्टी, लाहन बरामद,मामला दर्ज
Chhidwara News : Shankar and Shivkumari were selling liquor, furnace found in drain, Lahan recovered, case registered
ChhindwaraNews : आबकारी और पुलिस के संयुक्त बल ने आज चाँद थानाक्षेत्र के गाँवों में अवैध शराब के ख़िलाफ़ मुहीम छेड़ी। इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ़्तार कर मामला दर्ज किया गया। जबकि कुल साठ लीटर शराब और हज़ार किलो लाहन बरामद हुआ। इस संयुक्त अमले ने रमपुरी टोला के शंकर बंजारा के घर से दस लीटर शराब बरामद की। जबकि इसी गाँव में नाले किनारे बने शराब के अड्डे से चार सौ किलो महुआ लाहन और १५ लीटर शराब बरामद कर अज्ञात के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया गया। मंदरिया निवासी शिवकुमारी के कब्जे से दस लीटर शराब बरामद हुई।
Husband Wife Funny Jokes : पत्नी – कहां जा रहे हो ? पति (गुस्से से) – दोस्त के यहाँ जा रहा हूं?…
जबकि मंदरिया से लगे जंगल में जहां-तहाँ बने शराब के अड्डों से कुल छह सौ किलो महुआ लाहन और पैंतीस लीटर शराब जप्त कर अज्ञात आरोपियों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। इस कार्यवाही के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक अर्चना घोरमारे,एएसआई बलवंत सिंह बघेल, प्रधान आरक्षक मनीष सनोडिया, आरक्षक सचिन श्रीवास्तव और भारती मरकाम उपस्थित थे।



