बैतूल

Chhindwara News : उमरेठ की शिवानी पवार ने कुष्ती में कनाडा में जीता गोल्ड मैडल

छिंदवाड़ा। जुन्नारदेव गुड़ी अंबाडा नागलवाड़ी उमरेठ की शिवानी पवार ने कनाडा के विनिपेग में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में धूम मचा दी। शिवानी ने कोलंबिया और कनाडा की पहलवान को पचास किलो वर्ग कुस्ती में 10 शून्य के अंतर से पराजित कर गोल्ड मैडल जीता।

आज शिवानी कनाडा से गोल्ड मैडल जीतकर आई भोपाल

कनाडा के विनिपेग में 28 जुलाई से वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स प्रारंभ हुए है। मध्यप्रदेष की शिवानी पवार ने इंडियन रेसलर के तौर पर इसमें भाग लिया। उमरेठ के खेत खलिहानों से निकली इस बेटी विदेष की धरती पर कालंबिया और कनाडा की पहलवानों को अपने विरुद्ध एक भी प्वाइंट हासिल नहीं करने दिया। दोनो कुष्ती शिवानी ने दस शून्य के अंतर से जीती। फस्ट बाउट में शिवानी को बाय मिला। दूसरे बाउट में शिवानी ने कोलंबिया की पहलवान को सेमीफाईनल में दस शून्य से पराजित किया। फाईनल बाउट में कनाडा की पहलवान को शिवानी ने दस शून्य के अंतर से पराजित कर गोल्ड मैडल जीत लिया। पोडियम पर मैडल पहनकर शिवानी ने तिरंगा लहराया। गौरतलब है कि बीते वर्ष शिवानी ने सर्बिया में रजत पदक जीता था। गोल्डन गर्ल शिवानी पवार की उपलब्धियां इस क्षेत्र में महिला पहलवानों के लिए संजीवनी साबित हो रही है। बडी संख्या में महिला पहलवान छाबडी के अखाडे में तैयार हो रही है। शिवानी के स्थानीय कोच कलसराम मर्सकोले ने इस गोल्ड उपलब्धि के लिए शिवानी को बधाई दी है।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button