Chhindwara News : दर्शनीय स्थल कुकड़ीखापा में चला मतदाता जागरूकता अभियान
Chhindwara News : Voter awareness campaign conducted at tourist spot Kukrikhapa
Chhindwara News : “हमारा मतदान- लोकतंत्र की जान” कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज पुष्प के निर्देशानुसार जिला पंचायत सीईओ पार्थ जैसवाल (स्वीप नोडल अधिकारी) एवं जिला परियोजना अधिकारी जे.के.इडपाचे (स्वीप सहायक नोडल अधिकारी) के मार्गदर्शन में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाताओं को जागरूक करने हेतु विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही है। मोहखेड़ विकासखंड के दर्शनीय स्थल कुकडीखापा में बीआरसी एवं ब्लॉक स्वीप नोडल अधिकारी संगीत जैन तथा सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर अरविंद भट्ट ने अपनी टीम के साथ कुकडीखापा जलप्रपात पहुंचकर कुकडी खापा के ग्रामीण जनों तथा पर्यटकों को निर्भीक, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र मतदान के महत्व को समझाया तथा आगामी 17 नवंबर को अपने बूथ पर पहुंचकर अनिवार्य मतदान के लिए प्रेरित किया। कुकडीखापा के ग्रामीण जन तथा जलप्रपात में भ्रमण हेतु आए पर्यटकों को बीएसी मनोज कोलारे के द्वारा शपथ दिलाई गई, कुकडीखापा ग्राम में अनिवार्य मतदान को लेकर, विभिन्न प्रकार के नारों की तक्तियों को लेकर रैली भी निकाली गई। प्राकृतिक जलप्रपात दर्शनीय स्थल में मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम में साक्षरता समन्वयक सुखदेव यूईके,संतोष डोंगरे, कुकडीखापा माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक बालस्वरूप चौरे, विलास चेडगे संस्था के अन्य शिक्षक साथी भी सम्मिलित हुए।



