Chhindwara News : विकासखण्ड चौरई के 185 मतदान केंद्रों पर मतदाता जागरूकता रैली आयोजित
Chhindwara News : Voter awareness rally organized at 185 polling stations of Chaurai development block
Chhindwara News : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज पुष्प द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं स्वीप नोडल अधिकारी श्री पार्थ जैसवाल के मार्गदर्शन में जिले में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्वीप गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र 124-चौरई में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री प्रभात मिश्रा , श्री तरुण राहंगडाले ,मुख्य कार्य पालन अधिकारी जनपद पंचायत चौरई ,नोडल स्वीप प्लान अधिकारी श्री विजय पवार , श्री अभिषेक वर्मा परियोजना अधिकारी महिला एवम बाल विकास अधिकारी, स्वीप प्रभारी राकेश कुमार मालवीय के संयोजन में आज विकासखण्ड चौरई समस्त बूथों पर मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया किया गया। राकेश कुमार मालवीय ने बताया कि जिला कलेक्टर एवम जिला निर्वाचन अधिकारी छिंदवाड़ा द्वारा स्वीप प्लान गतिविधि द्वारा प्रदाय कार्यक्रम अनुसार आज विकासखण्ड के समस्त उमावि /हाई स्कूल/ माध्यमिक विद्यालय/ प्राथमिक विद्यालयों में ग्राम/नगर में गठित बूथ लेवल अवेरनेस ग्रुप / ग्राम पंचायत सचिव/ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/ शिक्षकों ने मिलकर रैली आयोजित की । इसी कड़ी में मतदान अधिकारियों / कर्मचारीयों का प्रशिक्षण चौरई के शासकीय कन्या उमावि चौरई में संचालित है जहां सेल्फी पॉइंट में सभी ने फ़ोटो निकलवाकर जमकर लुत्फ़ उठाया । इसी प्रकार प्रत्येक मतदान केंद्र में मतदाता जागरूकता के पोस्टर भी लगाए गए है ।



