बैतूल

CHHINDWARA SAMACHAR भाजपा के राज में सुरक्षित नहीं बहन बेटियों की अस्मत महिला कांग्रेस ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

छिन्दवाड़ा : सरकारें जब-जब कानून व्यवस्था बनाने और आमजन को मूलभूत सुविधायें उपलब्ध कराने में विफल होती है, तब-तब जनता स्वयं सत्ता की बागडोर संभालने को मजबूर होती है और सरकार को बेदखल कर परिवर्तन लाती है, ठीक इसी तरह के हालात आज मप्र में भी बन चुके हैं। आये दिन घटित हो रहे महिला सम्बंधी अपराधों ने नारी शक्ति को झंकझोर दिया है, हाल ही में प्रदेश के सतना जिले के महैर में 13 वर्षीय किशोरी के साथ हुये सामूहिक दुराचार की घटना की निंदा करते हुये अपराधियों को फांसी की सजा दिये जाने की मांग करते हुये जिला महिला कांग्रेस ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला फूंका। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती किरण चौधरी के नेतृत्व में आज स्थानीय राजीव कांग्रेस भवन से रैली निकाली गई। महिलाओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ नारेबाजी करते हुये फव्वारा चौक की ओर बढ़ रही थी, किन्तु भाजपा के इशारों पर काम करने वाली पुलिस ने प्रदर्शनकारी महिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रास्ते में ही रोक लिया, किन्तु पुलिस महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के आक्रोश और उनके मंसूबों को नहीं रोक पाई। आक्रोशित महिला पदाधिकारियों ने शिवाजी पार्क के समीप प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला फूंककर विरोध व्यक्त किया। श्रीमती किरण चौधरी ने कहा कि भाजपा के राज में मातृशक्ति सबसे अधिक असुरक्षित है और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लाड़ली बहना का राग अलाप रहे हैं। जो उन्हें शोभा नहीं देता।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button