बैतूल

Betul News : बाबू चौक पर हाई मास्ट लगाने की मांग

Betul News: Demand to install high mast at Babu Chowk

Betul News : बाबू चौक पर हाई मास्ट लगाने की मांग

WHATSAPP GROUP
Join Now

Betul News : (बैतूल)। शहर के व्यस्ततम बाबू चौक पर हाई मास्ट लगाने की मांग की जा रही है। रात्रि में यहां रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के चलते बड़े हादसे होने की आशंका बनी रहती है। गौरतलब है कि रविवार को बाबू चौक पर अंधेरे के चलते एक कार से गोवंश टकरा गया। गनीमत रही कि इस घटना से कोई हताहत नहीं हुई।

क्षेत्र के चेतांशु साहू ने बताया कि विद्युत् रौशनी नहीं होने के चलते आए दिन यहां हादसे के आशंका बनी रहती है। बाबू चौक पर स्थित विद्युत पोल पर लगी मरक्यूरी कई दिनों से खराब है लेकिन अब तक इसका सुधार कार्य नहीं किया गया है जिसके चलते राहगीरों एवं क्षेत्र वासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द बाबू चौक पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की जाए।

खबर ये भी हैं :  Betul Today Samachar : जिला स्तरीय निःशुल्क स्वास्थ्य एवं शल्य चिकित्सा (सर्जरी) शिविर 30 को 

WHATSAPP GROUP
Join Now

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button