बैतूल

CM Rise School : सी.एम. राईज बैतूल-बाजार में मनाया शिक्षक दिवस, सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया सम्मान

CM Rise School : C.M. Teacher's Day celebrated in Raise Betul-Bazar, retired teachers honored

CM Rise School : सी.एम. राईज बैतूल-बाजार में मनाया शिक्षक दिवस, सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया सम्मान
CM Rise School : (बैतूल)।
भारत के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी का जन्मदिन षिक्षक दिवस के रूप मनाया जाता है। इस अवसर पर मंगलवार सीएम राईज शा. कृषि उ.मा.वि. बैतूल-बाजार में भी शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान कर मनाया गया। कार्यक्रम का शुभांरभ सर्वप्रथम डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के छायाचित्र का पूजन कर किया गया। तत्पष्चात शालेय परिवार द्वारा सेवानिवृत्त षिक्षकों का सम्मान किया गया। वही स्कूली छात्र/छात्राओं द्वारा शिक्षकों का सम्मान किया गया।

सेवानिवृत्त शिक्षक श्री वर्मा सर द्वारा शाला में किए गए प्रयासों की सराहना की गई एवं जीवन में नैतिक मूल्यों का महत्व बताया। श्री पवार सर, श्री चौधरी सर, श्री ठोके सर, श्री वर्मा सर, द्वारा शिक्षकों एवं छात्रों के परस्पर संबंध पर प्रकाश डाला।

प्राचार्य द्वारा अपने संबोधन में विद्यार्थियों को डॉ. राधाकृष्णन के जीवन की विभिन्न महत्वपूर्ण घटनाएं एवं विद्यार्थियों को सफलता के मंत्र बताए एवं कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं, एवं 12वीं पढ़ाने वाले सभी शिक्षक/शिक्षकाओं को बेहतर परीक्षा परिणाम हेतु सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शाला परिवार के समस्त शिक्षक/शिक्षकाएं, हाउस कीपर, गार्ड सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button